আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मन की बात में पीएम मोदी बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें, वैक्सीन लगवाएं

Published on: June 27, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 78वें एपिसोड में देशवासियों से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होने टोक्यो ओलंपिक पर चर्चा की शुरुआत की और महान धावक मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी. बाद उन्होंने वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक किया. पीएम मोदी ने मिल्खा सिंह को याद करते हुए कहा कि उनके जैसे महान एथलीट को कौन भूल सकता है. कुछ दिन पहले ही कोरोना ने उन्हें हमसे छीन लिया. जब वे अस्पताल में थे, तो मैंने उनसे बात की थी.

http://महंगाई की मार, लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

उनसे आग्रह किया था कि आपने 1964 में टोक्यो ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, इसलिए इस बार ओलिंपिक के लिए टोक्यो जा रहे एथलीट्स का मनोबल बढ़ाइए. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस अपना स्वरूप बदलता है, इसलिए इससे बचाव के लिए कोरोना वायरस संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन करना और टीका लगवाना ही उपाय है. उन्होंने कहा कि इस भ्रम में मत रहिए कि कोरोना वायरस समाप्त हो गया है. उन्होने कहा कि मैंने दोनों खुराक ली हैं. मेरी माताजी लगभग 100 साल की हैं.

http://जाह्नवी कपूर ने फिर बढ़ाया पारा, खूबसूरती से जीता फैन्स का दिल

उन्होंने भी दोनों खुराक ले ली हैं, इसलिए टीकों को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें. पीएम मोदी ने कहा कि वैज्ञानिकों ने बहुत मेहनत करके और साल भर की मेहनत के बाद टीका बनाया है. इसलिए हमें विज्ञान पर भरोसा करना चाहिए, अपने वैज्ञानिकों पर भरोसा करना चाहिए. झूठ फैलाने वाले लोगों को समझाना चाहिए कि ऐसा नहीं होता है. पीएम मोदी ने कार्यक्रम में बारिश के पानी के सरंक्षण पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बारिश का पानी जमीन के जलस्तर को सुधारता है इसलिए मैं जल संरक्षण को देश सेवा का ही एक रूप मानता हूं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now