नई दिल्ली. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रही हैं. ऐसे में एक बार फिर जाह्नवी कपूर ने दो फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, हालांकि इनमें से एक फोटो वे पहले इंस्टाग्राम की ही स्टोरी पर शेयर कर चुकी हैं. जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वह टॉपलेस होकर पोज देती नजर आ रही हैं. एक तस्वीर जहां मोनोक्रोम है तो वहीं दूसरी तस्वीर कलरफुल हैं.
http://5 राज्यों से चोरी किए 14 ट्रक, मास्टरमाइंड और कबाड़ दुकानदार समेत 4 गिरफ्तार
जाह्नवी के इन फोटोज को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं. बता दें कि हाल ही में जाह्नवी कपूर का एक वीडियो भी चर्चा में रहा था, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ Sean Paul के Teperature पर धमाल मचाती नजर आईं थीं. वीडियो में जाह्नवी ब्लैक बैकलेस ड्रेस में दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती दिखीं और अब उनकी टॉपलेस फोटो चर्चा में है. वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही ‘गुड लक जेरी’और ‘दोस्ताना 2’ में नजर आने वाली हैं.
http://सात फेरों से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बोली- दूल्हा पसंद नहीं










