महासमुंद. आखिरकार अनुविभागीय अधिकारी महासमुंद, जिला खाद्य अधिकारी, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं महासमुंद अधिकारी, नोडल अधिकारी ने 30 जून तक धान का पूर्ण उठाव का भरोसा दिलाकर आक्रोशित समिति प्रबंधकों को सामूहिक इस्तीफे से रोक लिया. उल्लेखनीय है विगत दिनों सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला महासमुंद की बैठक आयोजित कर धान खरीदी के 6 माह बीत जाने पश्चात भी धान का उठाव न होने की समस्या को लेकर संघ ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश कर दी. खबर मिलते ही आनन-फानन में जिला सहकारी संघ के नेताओं को आपात बैठक बुलाकर जिला के आला अधिकारियों ने मान मनौव्वल कर तो लिया लेकिन समस्या का समाधान नहीं.
http://32MP सेल्फी कैमरे के साथ Vivo V21e 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
बागबाहरा ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश साहू ने बताया कि समर्थन मूल्य में धान की खरीद किए लगभग पाँच माह बीतने को है जबकि जिले में आज भी करीब पांच लाख बोरियां धान उठाव को शेष है. लगातार हो रही बारिश से तथा चूहों दीमक ने धान को काफ़ी नुकसान पहुंचाया है जिसका भार समितियों पर फिर से थोपा जायेगा जिससे समितियों को भारी आर्थिक नुकसान सहना पड़ेगा. उन्होने बताया कि समितियों मे आ रही सुखत मार्कफेड की सुस्त परिवहन के चलते हुआ है, समय पर परिवहन नहीं होने का खामियाजा समितियों को भुगतना पड़ेगा जबकि वर्तमान में ज्यादातर सहकारी कर्मचारियों को करीब चार माह से वेतन अप्राप्त है.
नुसरत जहां ने पानी में लगाई आग, स्वीमिंग पूल का बोल्ड फोटोशूट वायरल
ऐसी परिस्थिति में शासन-प्रशासन द्वारा कोई मदद नहीं मिलना समझ से परे है जबकि समितियां धान उपार्जन का कार्य करती है संग्रहण का नहीं. समितियों को खरीदी के दौरान सुरक्षाः भंडारण की राशि नाम मात्र दी जा रही है. जिला नोडल में पंकज साहू जिलाध्यक्ष महासमुंद, जयप्रकाश साहू ब्लॉक अध्यक्ष बागबाहरा, ईश्वर पटेल ब्लॉक अध्यक्ष पिथौरा, ईश्वर कोसरे महासमुंद तुलाराम ध्रुव पिथौरा, भेखराम यादव कोमाखान, रूद्रनाथ ठाकुर, थानेश्वर तिवारी, घनश्याम चौधरी समेत बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थिति थे.
SC ने राज्यों से कहा- 31 जुलाई तक 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित करें, 10 दिनों में जारी करें मूल्यांकन स्कीमसुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से कहा- 31 जुलाई तक 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित करें, 10 दिनों में जारी करें मूल्यांकन स्कीम https://t.co/5g8jWB10Iu
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 24, 2021







