আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इन कारणों के चलते WTC फाइनल हारी टीम इंडिया, वरना रच देती इतिहास

Published on: June 24, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. साउथम्पटन में खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइलन में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. पूरे मैच में कीवी टीम हावी रही और उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को खिताब से दूर कर दिया. आइए हम आपको बताते हैं कि कौन से मुख्य कारण रहे जिनके चलते भारत ये फाइनल मुकाबला हार गया.

खराब बल्लेबाजी

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में हार का प्रमुख कारण भारतीय बल्लेबाजी रही. फाइनल मैच में भारत का कोई बल्लेबाज अपनी फॉर्म में नजर नहीं आया. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से बहुत उम्मीदें थी लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा. रोहित दोनों पारियों में कुल 64 रन ही बना पाए. यही हाल विराट कोहली का रहा और वह दोनों इनिंग्स में 57 रन बना सके.। पूरे मुकाबले में भारत ने कितनी शर्मनाक बल्लेबाजी की उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया.

http://चाणक्य नीति : ऐसे घरों में स्वयं आकर निवास करती हैं लक्ष्मी, नहीं होती धन की कमी!

बेअसर रहे गेंदबाज

पहली पारी में न्यूजीलैंड को 249 रनों पर आउट करने वाले भारतीय गेंदबाज दूसरी इनिंग्स में बेजान दिखे. भारत के किसी तेज गेंदबाज को दूसरी पारी में विकेट नहीं मिला. फाइनल के लिए टीम इंडिया के सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड जसप्रीत बुमराह को माना जा रहा था. लेकिन वह पूरे मैच में एक भी विकेट नहीं ले पाए. बुमराह द्वारा विकेट न ले पाना भारत की हार का वजह बना. न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में दूसरा विकेट 44 रनों पर गिरा. उसके बाद 96 रनों तक भारतीय गेंदबाज कोई विकेट लेने के लिए तरसते रहे.

मौसम से मात खा गया भारत

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत के लिए मौसम ने खलनायक की भूमिका निभाई. टीम इंडिया सपाट और सूखी पिचों पर खेलने की आदी रही है. फाइनल मुकाबले के रिजर्व डे को अगर छोड़ दिया जाए तो बाकी ऐसा कोई दिन नहीं रहा जब खराब मौसम और बारिश न हुई हो. पिच में अगर उछाल हो और गेंद हरकत करते तो ऐसी परिस्थितियां भारतीय बल्लेबाजों के प्रतिकूल मानी जाती हैं।. यही सब भारतीय खिलाड़ियों के साथ साउथम्पटन में हुआ. टीम इंडिया के बल्लेबाज न्यूजीलैंड के लंबे कद काठी वाले गेंदबाजों की उछाल भरी और स्विंग बॉलिंग के आगे लाचार दिखाई पड़े.

http://शादी में दूल्हा नहीं पढ़ सका अखबार, दुल्हन ने लौटाई बारात

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now