नई दिल्ली. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने फोटो और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं. अपने अलग अंदाज के वजह से वो हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं. उनके डांस वीडियो भी फैन्स को खूब पसंद आते हैं. हाल ही में मोनालिसा का लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है. मोनालिसा ने अपना यह डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, मोनालिसा जैकलीन फर्नांडिस और बादशाह के हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘पानी-पानी’ पर शानदार ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं.
http://कुख्यात सटोरिया फंसा पुलिस के शिकंजे में, लाखों का सट्टा-पट्टी, मोबाइल व नकदी जब्त
इस डांस वीडियो में मोनालिसा के डांस मूव्स जबरदस्त लग रहे हैं. मोनालिसा ने इस वीडियो में ग्रीन कलर का खूबसूरत सा लहंगा पहना हुआ है. उनका स्टाइल और खूबसूरती कमाल की लग रही है. उनके इस वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि मोनालिसा कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वो टीवी शो बिग बॉस और कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं.
http://23वें हाथी की मौत! करंट की चपेट में आने की आशंका










