खरसिया. सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात छाल वन परिक्षेत्र के ग्राम बनहर में एक हाथी मृत पाया गया है. आंकड़ों की मानें तो अब तक इस परिक्षेत्र में यह 23वें हाथी की मौत है. वहीं 2006 से लेकर अब तक हाथियों ने 53 महिला पुरुषों को मौत के घाट उतार दिया है. बताया जा रहा है कि ग्राम बनहर के कृषक मेहत्तर राम कमलवंशी ने अपने खेतों के पास टिकरा में मूंगफली की खेती की थी, वहां हाथियों का झुंड पहुंचा था. हाथी उसी टिकरे में मृत मिला है. ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है. नजदीक ही विद्युत ट्रांसफार्मर होने के कारण अंदेशा जताया जा रहा है कि हाथी की मौत करंट की वजह से हुई है. हालांकि मौत के कारणों का स्पष्टीकरण तो पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा.
http://Samsung Galaxy M32 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
लोकवाणी में इस बार विकास का नया दौर पर होगी बात
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार प्रदेशवासियों से विकास का नया दौर विषय पर बातचीत करेंगे इस संबंध में आप आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 जून को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं. मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 19 वीं कड़ी का प्रसारण 11 जुलाई 2021 को होगा. लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा.
http://भारत में मिले डेल्टा वेरिएंट पर कोरोना वैक्सीन कम असरदार : WHO







