আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कुख्यात सटोरिया फंसा पुलिस के शिकंजे में, लाखों का सट्टा-पट्टी, मोबाइल व नकदी जब्त

Published on: June 22, 2021
---Advertisement---

रायगढ़. पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की टीम रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा की जड़े काटने में लगी है. इसी बीच कोतवाली पुलिस सट्टे के अवैध कारोबार में काफी समय से सक्रिय बीड़पारा के जावेद खान पर सट्टा एक्ट के साथ 151 CrPC की कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजा गया है. क्रिकेट सट्टा से नवयुवकों को बचाने पुलिस रायगढ़ द्वारा द्वारा सभी प्रभारियों को क्रिकेट सट्टा पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है जिस पर कई थानाक्षेत्र अन्तर्गत गत आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट सट्टा पर कार्रवाईयां हुई जिसमें लाखों की नकदी समेत, करोड़ों रुपए की सट्टा-पट्टी का हिसाब-किताब मिला. आरोपियों पर सट्टा के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई. एसपी संतोष सिंह द्वारा इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की धरपकड़ शुरू कराई गई तो यहां के सटोरिए भूमिगत हो गए.

http://23वें हाथी की मौत! करंट की चपेट में आने की आशंका

सटोरिया जावेद खान पर भी लगातार कोतवाली पुलिस सट्टा व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार सटोरियों पर कार्रवाई करने से जावेद खान यहां से भागना उचित समझा था, जिसके कुछ दिन पहले आकर फिर से क्रिकेट सट्टा खेलाने की सूचना पर सोमवार रात कोतवाली पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब नेशनल बैंक पीछे बीडपारा रायगढ़ में जावेद खान क्रिकेट सट्‌टा खिला रहा है. सचूना पर टीआई मनीष नागर, एएसआई दिलीप बेहरा, प्रधान आरक्षक शंकर क्षत्रिय, आरक्षक विनोद शर्मा, उत्तम सारथी, गवाहों के साथ जाकर रेड किया.

http://Samsung Galaxy M32 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

मौके पर जावेद खान मोबाइल पर इस्मालामा बाद वर्सेस मुल्तान के क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर्ची में लिख रहा था, जिसके कब्जे से सट्टा-पट्टी जिसमें अलग-अलग क्रिकेट सट्टा 75 हजार रुपए एवं 65,500 रुपए का हिसाब लिखा हुआ, एक सैमसंग कंपनी का गोल्डन कलर टच स्क्रीन मोबाइल, नकदी रकम 10,900 रुपए एवं एक पेन जब्त किया गया है. आरोपी जावेद खान पिता जलील खान (42) साकिन बीडपारा रायगढ़ थाना कोतवाली पर धारा 4(क) सार्वजनिक द्युत अधिनियम के साथ क्षेत्र में परिशांति कायम रखने के लिए धारा 107,116(3),151 CrPC के तहत कार्रवाई कर एसडीएम रायगढ़ के न्यायालय पेश किया जहां से प्राप्त जेल वारंट पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now