আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

INDvBAN : मयंक अग्रवाल का दोहरा शतक, दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत 493/6

Published on: November 15, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक की बदौलत भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में दूसरे दिन 6 विकेट पर 493 रन बना लिए हैं. इस तरह उसने बांग्लादेश पर 343 रन की बढ़त बना ली है. उमेश यादव (25) और रवींद्र जडेजा (60) क्रीज पर हैं. भारत ने मैच के पहले दिन बांग्लादेश को पहली पारी में महज 150 रन पर ढेर कर दिया था. भारत ने दूसरे दिन यानी गुरुवार को एक विकेट पर 86 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. भारतीय टीम ने 88 ओवर में 407 रन ठोक दिए. मयंक अग्रवाल (243) ने दोहरा शतक जमाया.

http://बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार हेतु नई स्वास्थ्य योजना शुरू करने का फैसला, मंत्रिपरिषद के कई और बड़े निर्णय

यह मयंक के टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक था. उन्होंने अपनी पारी में 28 चौके और 8 छक्के जमाए. विराट कोहली (0) अजिंक्य रहाणे (86), पुजारा (54), ऋद्धिमान साहा (12) रन बनाकर आउट हुए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उमेश यादव ने 10 गेंद पर 25 रन बना लिए हैं. उन्होंने एक चौका और तीन छक्के जमाए. रवींद्र जडेजा 76 गेंद पर 60 रन बनाकर नाबाद हैं. उनकी पारी में दो छक्के और छह चौके शामिल हैं. बांग्लादेश की ओर से अबू जाएद ने चार विकेट लिए हैं जबकि इबादत हुसैन और मेहदी हसन मिराज को एक-एक सफलता मिली है.

http://क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता ले भागे 26 लाख, गृहमंत्री बोले- सतर्क रहने की जरूरत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now