नई दिल्ली. भारत के महान फर्राटा धावक ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद निधन हो गया. इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का देहांत भी कोरोना की वजह से हो गया था, मिल्खा सिंह ने 91वीं साल में अपनी अंतिम सांस ली है. वहीं निर्मल मिल्खा सिंह 85 वर्ष की थीं. मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा. अंतिम दर्शन के लिए आज 3 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके सेक्टर 8 स्थित घर पर रखा जाएगा. चंडीगढ़ के PGIMER अस्पताल ने भी एक स्टेटमेंट जारी करके उनके निधन की सूचना दी है. अस्पताल ने अपने स्टेटमेंट में बताया है- मिल्खा सिंह 3 जून को PGIMER अस्पताल में भर्ती हुए थे.
http://21 से सभी नागरिकों का कोविन पोर्टल से होगा कोविड-19 टीकाकरण
13 तारीख तक यहां उनका कोरोना का इलाज चलता रहा. अंततः वे कोरोना नेगेटिव आ गए. हालांकि बाद में पोस्ट कोविड दिक्कतें आने के कारण उन्हें कोविड अस्पताल से मेडिकल ICU में भर्ती कर दिया गया. लेकिन डॉक्टरों की टीम के द्वारा की गई पूरी कोशिशों के बाद भी वे क्रिटिकल कंडीशन से बाहर नहीं आ सके और 18 जून की रात 11.30 बजे वे स्वर्ग के लिए प्रस्थान कर गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि-हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है. फिल्म अभिनेता और मिल्खा सिंह पर बनीं फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले फरहान अख्तर ने भी संवेदना प्रकट की है. उन्होंने लिखा है. मेरे मन का एक हिस्सा यह मानने को बिल्कुल राजी नहीं है कि आप नहीं रहें. वो सकता है यह जिद है. वहीं जिद जो मैंने आप से सीखी थी.
http://रेत मामले में विधायक निवास का घेराव करने कब जाएंगे भाजपाई?











