आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. सूर्योदय से मघा नक्षत्र दिन भर रहेगा. मघा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग आज बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 16 जून बुधवार
ज्येष्ठ शुक्लपक्ष षष्ठी 22:45 तक
मेष : आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. अगर आपका व्यापार ग्रॉसरी से संबंधित है तो आज अच्छा मुनाफा होगा. दफ्तर का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा. कुंवारों के लिए रिश्ते आ सकते हैं. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
वृषभ : सुबह से ही आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रखना चाहिए. सॉफ्टवेयर से जुड़े कामकाज कर रहे लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.
http://सोहम हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर्स !
मिथुन : अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे. व्यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी. वर्तमान परिस्थिति में बचत की अहमियत को समझना आपके लिए बेहद आवश्यक है. परिजन किसी काम में आपका सहयोग करेंगे. कुछ लोग आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं.
कर्क : निर्णय लेते हुए सभी मतों पर ध्यान दें. नौकरीपेशा लोग खुद को अपग्रेड करने के प्रयास तेज कर दें. काम में प्रगति होगी. आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जाएगी. आप किसी भी चुनौती से घबराएंगे नहीं और मेहनत करेंगे.
सिंह : दूसरों पर अधिक भरोसा न करें. इस समय अपनी कोई नई तकनीक या हुनर को निखार सकते हैं. मन में निगेटिव विचार आने से नुकसान हो सकता है. विवाह योग्य लोगों के लिए अनुकूल रिश्ते आने की भी संभावना है. शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा.
कन्या : आपके परिवार के लिए बुधवार का दिन खुशियों से भरा है. ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिलने के योग नजर आ रहे हैं. महिलाओं को परिवार में कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आज आपके पक्ष में जा सकते हैं.
तुला : बुधवार का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आज ऐसी यात्रा हो सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा. पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी आपकी बातों को समझेगें.
http://WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह
वृश्चिक : अपनी आदतों व दिनचर्या में बदलाव लाएं. कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातें सुनेंगे. कामकाजी महिलाओं के पक्ष में हालात बनेंगे. बड़े निवेश से पहले पुख्ता प्लानिंग जरूर करें. छोटे व्यापारियों के साथ अधिक उधार का काम नुकसानदेह हो सकता है.
धनु : आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा कष्टदायक रह सकता है. आपकी सलाह से किसी मित्र को लाभ होगा. समय अनुकूल बना रहेगा.
मकर : कहीं से अच्छी व शुभ समाचार की प्राप्ति होने से मन में खुशी रहेगी. आपको अपने काम करने के तरीके में परिवर्तन लाना होगा. कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है. अगर आप गुस्से में कोई कदम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध खराब हो सकते हैं.
कुंभ : आप अपने अस्तित्व की पहचान बनाने में कामयाब होंगे. नौकरीपेशा लोगों को काम में तरक्की मिलेगी. आर्थिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे. आयात-निर्यात के कार्यों में अच्छा लाभ होगा. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
मीन : अपनी स्थिति को लेकर मन ही मन सन्तुष्ट रहेंगे. धन प्राप्ति के उद्देश्य से अनुकूल समय है. जो लोग कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा हो सकता है. सोशल साइट पर आज किसी पुराने मित्र से बात होगी.
http://देश में वैक्सीन से पहली मौत की पुष्टि, सरकारी पैनल की रिपोर्ट से हुआ खुलासा











