আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Published on: June 15, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. साउथैम्पटन में 18-22 जून तक होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है. टीम में दो स्पिनर, 5 तेज गेंदबाज, दो विकेटकीपर और 6 बल्लेबाज हैं. अब इसमें से 11 खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा जाएगा. जिन 6 बल्लेबाजों को टीम में जगह मिली है वो शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी हैं. वहीं तेज गेंदबाजों में ईशांत शर्मा, मो. सिराज, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव को जगह मिली है. इसके अलावा आर अश्विन और रवींद्र जडेजा स्पिनर का रोल निभाएंगे. न्यूजीलैंड ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम की कप्तानी केन विलियमसन करेंगे.

http://देश में वैक्सीन से पहली मौत की पुष्टि, सरकारी पैनल की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

भारत की 15 सदस्यीय टीम : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत ( विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मो. शमी, उमेश यादव और मो. सिराज.

न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम : केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, टिम साउदी, रॉस टेलर, नील वैगनर, बीजे वॉटलिंग और विल यंग.

http://धान के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर फड़ प्रभारी निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now