नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के भाजपा नेता ने अपनी बूढ़ी मां को घर से निकाल दिया. बाद वह वृंदावन में भटकती रहीं. जब उनकी कहानी के बारे में एक भक्ति चैनल को पता चला तो उन्होंने उनकी कहानी सबको सुनाने का फैसला किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक बुजुर्ग महिला के बेटे का नाम प्रमोद अग्रवाल है. वह भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष है. वे तीन भाई हैं और सम्पन्न हैं, फिर भी तीनों बेटों ने अपनी बूढ़ी मां को घर में रखकर उनकी सेवा करना उचित नहीं समझा. परिणामस्वरूप बूढ़ी मां वृंदावन में भटक रही हैं. वहीं, एक भक्ति चैनल के कथावाचक ने भाजपा नेता की बूढ़ी मां के दर्द की दास्तां सुनाई.
http://हर हाल में कोरोना संक्रमण को फिर फैलने से रोकना जरूरी : सीएम भूपेश
कथावाचक ने बताया कि किस तरह उस बूढ़ी मां के बेटों ने उन्हें वृंदावन के वृद्ध आश्रम में भटकने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने बताया कि न सिर्फ तीनों बेटों ने उनको घर से निकाला बल्कि उन्होंने अपनी उनके साथ मारपीट करने की कोशिश भी की. अब यह मां दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि बुजुर्ग महिला हमीरपुर के मंडल अध्यक्ष बीजेपी के प्रमोद अग्रवाल की मां हैं. प्रमोद अग्रवाल का इस पर कहना है कि यह सही है कि वह उनकी मां हैं लेकिन वह मेरी बहन के घर थीं और सारी चीजें कैसे हुईं यह मुझे नहीं पता.
http://फांसी के फंदे पर लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जांच में जुटी पुलिस









