नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमिली और पालतू जानवरों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं. धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं. माही की पत्नी साक्षी ठीक उनके उलट हैं. साक्षी सोशल मीडिया पर लगातार खुद की और फैमिली की फोटो व वीडियो अपलोड करती रहती हैं. साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में धोनी अपने गृह नगर रांची में फार्महाउस में घोड़े के साथ रेस करते हुए नजर आ रहे हैं.
http://सुशांत की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘न्याय : द जस्टिस’ का ट्रेलर रिलीज
साक्षी ने कैप्शन लिखा- मजबूत, तेज. उन्होने हैशटैग में लिखा- प्लेटाइम, शेटलैंडपोनी और रेसिंग. वीडियो में धोनी काले रंग की टीशर्ट और लोअर में दौड़ते नजर आ रहे हैं. उनके साथ में घोड़ा भी दौड़ रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे दोनों आपस में ही रेस लगा रहे हैं. बता दें कि धोनी के फार्म हाउस में ये घोड़ा हाल में स्कॉटलैंड से मंगाया गया है. यह घोड़ा विश्व की सबसे छोटी नस्लों में से एक है. इससे पहले धोनी के परिवार में चेतक नाम का मारवाड़ी घोड़ा शामिल हुआ था जिसकी जानकारी साक्षी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी.
http://राहत भरी रिपोर्ट : कोरोना की तीसरी लहर का बच्चों पर नहीं पड़ेगा ज्यादा असर











