আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राहत भरी रिपोर्ट : कोरोना की तीसरी लहर का बच्चों पर नहीं पड़ेगा ज्यादा असर

Published on: June 13, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. कुछ ही महीनों में कोरोना की तीसरी लहर देश में दस्‍तक दे सकती है, जो कि बच्‍चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. हालांकि तीसरी लहर को लेकर एक राहत भरी खबर आई है कि संभावित तीसरी लहर के बच्‍चों पर गंभीर प्रभाव डालने के ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं. मेडिकल सांइस फील्‍ड की प्रतिष्ठित मैगजीन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि लैंसेट कोविड-19 कमीशन इंडिया टास्क फोर्स ने भारतीय बच्‍चों में कोविड-19 बीमारी को लेकर अध्ययन किया है. स्‍टडी में भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित बच्चों में उसी प्रकार के लक्षण पाए गए हैं, जैसा कि दुनिया के अन्य देशों में देखने को मिले हैं. अधिकांश बच्‍चों में लक्षण नहीं थे, वहीं कई बच्चों में संक्रमण के हल्के लक्षण देखने को मिले.

http://तेज रफ्तार वैन पेड़ से जा टकराई, एक ही परिवार की 5 महिलाओं की मौत

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अधिकतर बच्चों में बुखार और सांस संबंधी परेशानियां भी देखने को मिली. इसके अलावा डायरियाह, उल्टी और पेट में दर्द की भी समस्‍याएं बच्‍चों को हुईं.  चूंकि देश में कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर में कितने बच्चे संक्रमित हुए और कितने अस्पताल में भर्ती हुए, इस संबंध में राष्ट्रीय स्तर पर आंकड़े तैयार नहीं किए गए हैं. लिहाजा स्‍टडी के लिए तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के 10 अस्पतालों में इस दौरान भर्ती हुए 10 साल से कम उम्र के करीब 2600 बच्चों के क्लीनिकल डेटा का विश्‍लेषण करके यह रिपोर्ट तैयार की गई है. इनके मुताबिक 10 साल से कम उम्र के बच्चों में कोविड-19 के कारण होने वाली मृत्यु दर 2.4 प्रतिशत रही.

http://OnePlus Nord CE 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

वहीं इन बच्‍चों में 40 फीसदी किसी न किसी गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे. लैनसेट की रिपोर्ट के मुताबिक महामारी की दोनों लहरों में 10 साल से कम उम्र के 9 फीसदी बच्‍चों में बीमारी के गंभीर लक्षण मिले. इस स्‍टडी में एम्स के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.शेफाली गुलाटी, डॉ.सुशील के.काबरा और डॉ.राकेश लोढ़ा ने हिस्‍सा लिया. डॉ. काबरा ने कहा कि महामारी की तीसरी संभावित लहर में संक्रमित होने वाले 5 प्रतिशत से भी कम बच्चों को अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत पड़ेगी, वहीं मृत्यु दर 2 प्रतिशत तक हो सकती है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now