नई दिल्ली. चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर चांद की तस्वीरें लगातार भेज रहा है. चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चांद की अब तक की सबसे खूबसूरत तस्वीर भेजी है. इसरो ने चंद्रयान-2 के टेरेन मैपिंग कैमरे द्वारा क्रेटर के 3डी व्यू की तस्वीर जारी की है. बताया जाता है कि ये तस्वीर 100 किलोमीटर ऑर्बिट से ली गई है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि चांद पर काफी बड़ा गड्ढा है. यह गड्ढा लावा ट्यूब जैसा दिख रहा है. वैज्ञानिकों के मुताबिक लावा ट्यूब से जीवन की संभावनाओं का पता चलता है. इस तरह के गड्ढों से चांद पर जीवन की संभावनाओं का पता चला है.
http://VIDEO : मर्दानी 2 का ट्रेलर रिलीज, दमदार अंदाज में दिखीं रानी मुखर्जी
चांद पर मौजूद गड्ढे वैज्ञानिकों के आगे के शोध के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं. चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम भले ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग न कर सका हो, लेकिन इसका ऑर्बिटर लगातर चांद की तस्वीरें भेज रहा है. इसरो ने अपने ट्वीट में लिखा है, “#चंद्रयान 2 के टीएमसी-2 से ली गई क्रेटर के थ्रीडी व्यू को देखें. टीएमसी-2 से पूरे चांद की सतह का डिजिटल इलिवेशन मॉडल तैयार करने के लिए 5 एम स्पेटियल रिजॉल्यूशन और स्टिरियो ट्रिपलेट (फोर, नाडिर और एफ्ट व्यू) में तस्वीरें ली जा सकती हैं.” भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष शिवन पहले ही कह चुके हैं कि चंद्रयान-2 मिशन ने अपना 98 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है.
http://राफेल पर मोदी सरकार को बड़ी राहत, पुनर्विचार याचिकाएं खारिज
#ISRO
Have a look of 3D view of a crater imaged by TMC-2 of #Chandrayaan2. TMC-2 provides images at 5m spatial resolution & stereo triplets (fore, nadir and aft views) for preparing DEM of the complete lunar surface.For more details visit https://t.co/urlZqzg3Gw pic.twitter.com/VBvUeH1L8s
— ISRO (@isro) November 13, 2019









