আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : परेशानी से मिलेगी राहत, जरूरतमंदों को करें अन्नदान, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: June 11, 2021
---Advertisement---

आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. मृगशिरा नक्षत्र दोपहर 1.43 तक रहेगा, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रहेगा. मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. गुरुवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर वृष से मिथुन राशि में आ चुका है. इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 11 जून शुक्रवार

ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा संध्या 6:30 तक

मेष : गणेश जी कहते हैं कि आज समय आपको अचानक ही कोई उपलब्धि हासिल करवा सकता है. कामकाज को लेकर बहुत एक्टिव रहने की जरूरत है. किसी राजकीय लाभ का योग बना हुआ है. गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है.

वृष : गणेश जी कहते हैं कि आज आप अपने विनम्र व्यवहार से सबको प्रभावित करेंगे. आज व्यापारियों को अपने नए प्रोडेक्ट की सेल पर ध्यान देना चाहिए. नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको खुशी मिलेगी. आज आप किसी गरीब को अन्न का दान करें, यह आपके लिए लाभकारी होगा.

http://गुस्साए परिजनों ने प्रेमी को पीट-पीट कर मार डाला, 2 हिरासत में

मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि आज आपकी प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी. आज कोई भी लक्ष्य आत्मविश्वास और मेहनत से हासिल कर लेंगे. पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है. युवतियों को नौकरी के नए ऑफर मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों के लिए वक्त बेहतर है.

कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आज आपके मन में अच्छी भावनाएं रहेंगी और काफी हल्का महसूस करेंगे. आज का दिन आर्थिक रूप से बढ़िया रहेगा. खाने-पीने का सामान बेचने वालों को अच्छा लाभ होगा. प्रॉपर्टी लेने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ने की उम्मीद दिख रही है.

सिंह : गणेश जी कहते हैं कि आज आप घर पर ही पार्टी का प्लान बना सकते हैं. कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको बहुत खुशी मिलेगी. कारोबार में कोई नई डील मिल सकती है. कुछ नए विचार आपके दिमाग में आएंगे. जीवनसाथी पर विश्वास बनाए रखें.

कन्या : गणेश जी कहते हैं कि आज आपके काम की तारीफ होगी. व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर मिलेगा. सीमित बजट में प्रॉपर्टी की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता मिल सकती है. आपको करियर में शानदार सफलता मिल सकती है. बच्चों के साथ जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी.

तुला : गणेश जी कहते हैं कि आज बहुप्रतीक्षित कार्य पूरे हो सकते हैं. मन में नई चीजों को जानने की उत्सुकता बनेगी. आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए धन को हासिल करने में सफल रहेंगे. गाय को हरी घास खिलाएं, आपके लिए लाभकारी होगा.

http://श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धवन को कप्तानी का जिम्मा

वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि आज आप अपने प्रभाव क्षेत्र में बढ़ोतरी करेंगे. आमदनी बढ़ाने के नए अवसर सामने आएंगे. नौकरी और व्यवसाय से जुड़े मुद्दे आज हल होंगे. विदेश में उच्च शिक्षा का अवसर मिल सकता है. आपके सीधेपन का लोग नाजायज फायदा उठा सकते हैं, सावधान रहें.

धनु : गणेश जी कहते हैं कि आज कोई अच्छा समाचार मिलेगा. अपने संपर्कों को और ज्यादा मजबूत करें. व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों को संभाल कर रखें. परिवार की महिलाएं आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी.

मकर : गणेश जी कहते हैं कि आज आपको सुख की अनुभूति होगी. नए संबंधों से आपको लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं. प्रोफेशनल मामलों में स्थितियां ठीक रहेंगी. व्यापारी को ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर दृढ़ता का परिचय देंगे. कोई चिंताजनक बात सामने आ सकती है.

कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. सोचे हुए काम शुरू कर दें. व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के उचित नतीजे हासिल होंगे. परिवार आपकी जरूरत और सहयोग के लिए साथ खड़ा नजर आएगा. घर पर मनोरंजन के अवसर मिलेंगे. क्षमता से ज्यादा कार्य की जिम्मेदारी न लें.

मीन : गणेश जी कहते हैं कि आज कार्य क्षेत्र में आपकी तरक्की बनी रहेगी. कोई नई जानकारी भी हासिल हो सकती है. भविष्य में आर्थिक तौर पर मजबूत रहने की जरूरत पड़ने की संभावना है. अचानक मुनाफा कमाने के लिए कोई गलत रास्ता न चुनें. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा.

http://एम्स के शोध में दावा- डेल्टा वेरिएंट वैक्सीन लेने के बाद भी कर रहा असर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now