আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रेलवे में 4 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Published on: November 14, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका है. साउथ सेंट्रल रेलवे ने अपरेंटिस पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है. साउथ सेंट्रल रेलवे ने इन पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है. जिसमें 4103 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 नवंबर से शुरू हो गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 दिसंबर है. अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं और ITI में कोर्स किया हो. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतन आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष है.

http://नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रभारियों की सूची

यह आयु सीमा 8 दिसंबर 2019 तक मानी गई है अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं.  इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और इडब्लूएस उम्मीदवारों को 100 रुपए देने होंगे वहीं SC/ST/महिला/PWD उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी. यह फीस रिफंडेबल है और यह सिर्फ ऑनलाइन ही भरी जा सकती है. बता दें, उम्मीदवारों को सेलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

http://मुख्यमंत्री भूपेश ने की भटगांव को तहसील बनाने की घोषणा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now