नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने बुधवार को बाजार सत्र 2021-22 के लिए खरीफ की फसलों पर एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाने को अनुमति दे दी. केंद्र ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले एमएसपी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी तिल (452 रुपए प्रति क्विंटल) में की गई है. इसके बाद तुअर और उड़द (दोनों 300 रुपए प्रति क्विंटल) आते हैं. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने खरीफ की फसलों पर 50 फीसदी तक एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पिछले सात साल से किसानों के हित में फैसले ले रही है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा करने के लिए हर वक्त तैयार है.
http://छत्तीसगढ़ में एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना
उन्होने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य पिछले साल के मुकाबले 72 रुपए बढ़कर 1940 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है. उन्होंने कहा कि पिछले साल यह राशि 1868 रुपए प्रति क्विंटल थी. कैबिनेट ने रेलवे की संचार व सिग्नल प्रणाली उन्नत करने के लिए पांच मेगाहर्ट्ज के 4जी स्पेक्ट्रम को मंजूरी दे दी. इस पर अगले पांच साल में 25 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे. रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड में संशोधन के साथ नई निवेश नीति (एनआईपी)-2012 की प्रायोज्यता के विस्तार को भी मंजूरी दे दी गई.
http://यूपी चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद
Cabinet has approved MSP for kharif crops for marketing season 2021-22. Highest absolute increase in MSP over the previous year has been recommended for sesamum (Rs 452 per quintal) followed by tur & urad (Rs 300 per quintal each): Govt of India
— ANI (@ANI) June 9, 2021









