रायपुर. भारत मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में कहीं-कहीं हल्के और कहीं-कहीं गहरे बादल छाए हुए हैं. छत्तीसगढ़ में 11 एवं 12 जून को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. इस दौरान बादलों की गरज और बिजली की चमक तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.
http://यूपी चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद
उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 17 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित
दंतेवाड़ा. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा दंतेवाड़ा विकासखण्ड के अन्तर्गत कुपेर, डूमाम, मेटापाल -2, पोंदूम-2, मुरकी, गीदम विकासखंड अंतर्गत मुंडेर, घोटपाल -2, कुंडेनार, फूंडरी एवं विकासखंड कटेकल्याण अन्तर्गत मथाड़ी, पखनाचुआं, एटेपाल में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु दुकान आबंटन किया जाना प्रस्तावित है. अतः दुकान संचालन हेतु इच्छुक, एजेंसी तथा वृहताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां, ग्राम पंचायत, वन सुरक्षा समितियां, प्राथमिक कृषि साख समितियां, महिला एवं स्व सहायता समूह, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट सार्वजनिक उपक्रम, अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से विहित प्रपत्र में आवेदन पत्र आगामी 8 जून से 17 जून 2021 तक आमंत्रित किया गया है. आवेदन पत्र प्रति पूरित कर कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दंतेवाड़ा में जमा किया जा सकता है.
http://बादशाह-जैकलीन का नया गाना ‘पानी-पानी’ रिलीज, मचा रहा धमाल







