আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितना हुआ महंगा

Published on: June 9, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक दिन की राहत के बाद एक बार फिर बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हो गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज पेट्रोल के दामों में 24 से 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, वहीं डीजल के दाम 25-28 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं. इस बढ़ोतरी के बाद बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल 86.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है. मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 101.76 रुपए प्रति लीटर हो चुका है और डीजल 93.85 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 96.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.15 रुपए प्रति लीटर डीजल बिक रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 95.52 रुपए और डीजल की कीमत 89.32 रुपए प्रति लीटर हो गई है.

http://6,000mAh बैटरी के साथ Realme C25s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.

http://SBI का अलर्ट! ATM और चेकबुक से पैसा निकालना होगा महंगा

हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now