नई दिल्ली. Realme ने अपना नया एंट्री-लेवल बजट स्मार्टफोन C25s भारत में लॉन्च कर दिया है. भारत में Realme C25s के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए रखी गई है. ग्राहक इस फोन को वाटरी ग्रे और वाटरी ब्लू वाले दो कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इस फोन की बिक्री 9 जून से शुरू होगी. ग्राहक इसे रियलमी की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और दूसरे मेनलाइन चैनल्स से खरीद पाएंगे. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड Realme UI 2.0 पर चलता है और इसमें 570 nits पीक ब्राइटनेस और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ 6.5-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) LCD मल्टी-टच डिस्प्ले दिया गया है.
http://SBI का अलर्ट! ATM और चेकबुक से पैसा निकालना होगा महंगा
इस नए स्मार्टफोन में 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है. कार्ड की मदद से इसकी इंटरनल मेमोरी को 256GB तक बढ़ाया भी जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 13MP का है. साथ ही इसमें 2MP ब्लैक एंड वाइट सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है. इसकी बैटरी 6,000mAh की है औ यहां 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है. फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन के बैक में दिया गया है.
http://एम्स डायरेक्टर ने कहा- तीसरी लहर बच्चों के लिए कितनी घातक, इस पर कोई डेटा नहीं










