रायपुर. कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर निगम और नगर पालिका के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है. चुनाव की कमान मंत्रियों, विधायकों के अलावा विधानसभा उम्मीदवारों के हाथ में भी सौंपी है. देखिए सूची-
http://मुख्यमंत्री भूपेश ने की भटगांव को तहसील बनाने की घोषणा
http://राजधानी के बाद अब सभी जिला मुख्यालयों में गढ़ कलेवा, सीएम ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने बाल दिवस की बधाई दी
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर बच्चों को को बाल दिवस की बधाई दी है. उन्होने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे, वे बच्चों को देश का भावी निर्माता मानते थे. बच्चे भी पंडित नेहरू से बहुत स्नेह रखते थे और उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे. इसी स्नेह और प्रेम के कारण हर वर्ष हम पंडित जवाहर लाल नहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं. श्री बघेल ने कहा कि बाल दिवस बच्चों के लिए समर्पित दिन है. इस दिन को भावी पीढ़ी और राष्ट्र के भविष्य निर्माण के रूप में लें. सभी लोग बच्चों के पोषण, शिक्षा, विकास और चरित्र निर्माण के लिए सोचें और आवश्यक कदम उठाएं. उन्होंने बाल दिवस पर अपील की कि बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास करें.







