नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से वे ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. दरअसल, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऑपरेशन ब्लू स्टार की 37वीं वर्षगांठ पर स्वर्ण मंदिर के अंदर मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले को श्रद्धांजलि दी और उन्हें शहीद कहने का संकेत दे दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. हालांकि उन्होंने इस दौरान भिंडरावाले का नाम नहीं लिया. उन्होंने इंस्टा पर जनरैल सिंह की तस्वीर को प्रमुखता से दिखाया है. स्टोरी में लिखा गया है- सम्मान के साथ जीना धर्म के लिए मरना. एक जून से छह जून 1984 को सचखंड श्री हरिमंदर साहिब पर शहीद होने वाले सिंह-सिंहनियों की शहादत को कोटि-कोटि प्रणाम.
http://दूल्हे को शराब के नशे में धुत देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार
इसको लेकर लोगों ने जमकर ट्रोल किया है. लोगों ने उनसे बयान वापस लेने की मांग की है. ट्विटर पर एक यूजर ने उनके इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह के बयान को लेकर बीसीसीआई को तत्काल प्रभाव से उनपर कार्रवाई करनी चाहिए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए. अन्य यूजर्स ने लिखा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि जब विश्वकप में भारत की जीत हुई थी तब आप तिरंगा के लिए रोए थे, और अभी आप ऐसे व्यक्ति की महिमामंडन कर रहे हो जो देशद्रोही था. आपने अपना सम्मान खो दिया. इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी कार्रवाई की मांग की है. इस पूरे विवाद पर हरभजन सिंह की ओर से अभी कोई सफाई नहीं आई है. लोग उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं.
http://गौहर खान ने ‘हरफनमौला’ सॉन्ग पर बिखेरा जलवा, दिखाए किलर मूव्स











