नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि अनलॉक की प्रक्रिया के बीच पीएम मोदी लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर सकते हैं. साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर भी संदेश दे सकते हैं. बता दें कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अपना कहर बरपाने के बाद अब कमजोर पड़ती नजर आ रही है. एक दिन में चार लाख से अधिक केस तक रिकॉर्ड किए गए.
http://गौहर खान ने ‘हरफनमौला’ सॉन्ग पर बिखेरा जलवा, दिखाए किलर मूव्स
हालांकि, अब जाकर हालात कुछ संभले नजर आ रहे हैं. देश में जहां आज नए केस करीब एक लाख मिले हैं. वहीं कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 15 लाख से नीचे आ गए हैं. कोरोना की दूसरी लहर के धीमी होने के बाद कई राज्यों ने अपने यहां लागू पाबंदियों में ढील देनी शुरू कर दी है. दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों ने अपने यहां अनलॉक प्रक्रिया शुरू कर दी है. हालांकि, कई राज्य ऐसे भी हैं, जिन्होंने लॉकडाउन बढ़ाया है.
http://दूल्हे को शराब के नशे में धुत देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार
Prime Minister Shri @narendramodi will address the nation at 5 PM today, 7th June.
— PMO India (@PMOIndia) June 7, 2021









