नई दिल्ली. गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार पोस्ट साझा करती रहती हैं. गौहर के पोस्ट देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं. वह अक्सर अपने डांस वीडियोज और फोटोज शेयर कर फैंस का मनोरंजन करती हैं. हाल ही में गौहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह वह ‘हरफनमौला’ सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं. डांस करते दौरान गौहर खान ने ब्लू क्रॉप टॉप, व्हाइट जैकेट और ब्लू पैंट पहनी हुई है और वो बहुत स्टाइलिश नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वह हरफनमौला गाने पर जबरदस्त मूव्स दिखा रही हैं. फैंस गौहर के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं.
http://Volkswagen Polo Comfortline TSI Automatic भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
वीडियो शेयर करते हुए गौहर ने कैप्शन में लिखा- इसकी कोरियोग्राफी बहुत पसंद आई. मुझे करना ही पड़ा. अगर पसंद आए तो कुछ ब्लू कमेंट करें. बता दें कि इससे पहले भी गौहर खान का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे ‘बोले चूड़ियां’ सॉन्ग पर डांस करती हुई नजर आई थीं. वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- इस ट्रेंड को मैंने अपने तरीके से किया. #DesiGirl #soniKittisoni चलो #remixwithgauahar करो. एंड का बताओ कैसा लगा?? गौहर के इस डांस वीडियो को भी लोगों ने काफी पसंद किया था.
http://VIDEO : अक्षरा सिंह का नया गाना ‘किट कैट जवानी’ रिलीज










