আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बर्थडे पार्टी में बुलाकर नाबालिग से 3 अलग-अलग जगह गैंगरेप

Published on: June 6, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ तीन अलग-अलग जगहों पर रेप और गैंगरेप किया गया. मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो आरोपियों की तलाश अब भी जारी है. पुलिस के मुताबिक, घटना 31 मई और 1 जून की रात की है. नाबालिग के परिजन मलाड वेस्ट थाने में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे. क्योंकि लड़की नाबालिग थी इसलिए पुलिस ने तुरंत किडनैपिंग का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी. हालांकि, अगली दोपहर लड़की खुद ब खुद घर लौट आई. वो काफी डरी हुई और कमजोर दिख रही थी. जब उसके माता-पिता ने उससे पूछा कि वो कहां थी और उसके साथ क्या हुआ है तो उसने कुछ भी नहीं बताया.

http://बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 29 IAS अधिकारियों का स्थानांतरण

बाद महिला पुलिस अधिकारियों की एक टीम लड़की के पास पहुंची. शुरुआत में लड़की ने कुछ भी नहीं बताया, लेकिन थोड़ी देर बाद उसने सब कुछ बता दिया. पुलिस ने बताया कि इंस्टाग्राम पर लड़की के कुछ दोस्त थे और उनमें से एक दोस्त ने बर्थडे पार्टी रखी थी. सभी लोग मड इलाके के एक होटल के बाहर मिले और बर्थडे सेलिब्रेट किया. बाद कार पर ही केक रखकर काटा ग. हालांकि, दो इंस्टाग्राम दोस्तों ने लड़की को कार के अंदर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया. बाद लड़की को मलाड एरिया स्थित दूसरे दोस्त के घर छोड़ दिया. यहां भी उसके साथ दोस्त ने रेप किया. बाद लड़की अपने घर न जाकर दूसरे दोस्त के घर चली गई, जहां फिर उसके साथ रेप हुआ.

http://VIDEO : अक्षरा सिंह का नया गाना ‘किट कैट जवानी’ रिलीज

नाबालिग लड़की के साथ रेप और गैंगरेप करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. इनकी उम्र 18 से 23 साल के बीच है. पुलिस ने बताया कि सभी लोग इंस्टाग्राम पर मिले थे. पुलिस के मुताबिक, दो आरोपियों की तलाश और की जा रही है. हालांकि इन्होंने रेप नहीं किया, लेकिन ये लोग भी वहां मौजूद थे. सभी आरोपियों को पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत कई धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. सभी को कोर्ट में पेश किया जा चुका है और फिलहाल पुलिस हिरासत में लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now