नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान हो गया. मुंबई में गुरुवार दोपहर को चयनकर्ताओं ने दिल्ली में मौजूद कप्तान विराट कोहली से बातचीत के बाद 15 सदस्यीय टीम का चुनाव किया. भारतीय टीम की कमान एक बार फिर विराट कोहली ही संभालेंगे. उपकप्तानी की जिम्मेदारी मध्यक्रम बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के कंधों पर ही होगी. एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को मौका दिया है. केएल राहुल को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.
http://स्ट्रीट लाईटें बंद, सड़क इतनी खराब कि यहां पैदल चलना भी खतरे से कम नहीं
भारतीय टीम- विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, शुभमन गिल. बता दें कि टी-20 सीरीज के बाद भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी. टेस्ट सीरीज का पहला मैच 2 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में, दूसरा 10 अक्टूबर से पुणे में और तीसरा 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा.
http://BS6 Honda Activa 125 स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
India’s squad for 3 Tests: Virat Kohli (Capt), Mayank Agarwal, Rohit Sharma, Cheteshwar Pujara, Ajinkya Rahane (vc), Hanuma Vihari, Rishabh Pant (wk),Wriddhiman Saha (wk), R Ashwin, Ravindra Jadeja, Kuldeep Yadav, Mohammed Shami, Jasprit Bumrah, Ishant Sharma, Shubman Gill
— BCCI (@BCCI) September 12, 2019











