पिथौरा. विकासखण्ड के ग्राम पंचायत उतेकेल में मुख्य मार्ग पर बगैर स्वीकृति के एक निजी कंपनी द्वारा लगाए जा रहे डामर प्लांट का ग्रामीणों ने विरोध किया है. ज्ञात हो कि इस संबंध में कोटवारी जमीन पर बगैर अनुमति के ही डामर प्लांट प्रारंभ करने ग्रामीणों की शिकायत पर स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी स्थगन भी दे चुके हैं बावजूद प्लांट चालू करने की तैयारी की जा चुकी है. उतेकेल के सरपंच ने बताया कि उनके ग्राम क्षेत्र में ही एक निजी कंपनी द्वारा डामर प्लांट की स्थापना की जा रही है.
कोटवारी जमीन पर ठेकेदार द्वारा बगैर किसी की अनुमति के ही प्लांट लगा दिया. सरपंच सत्यानंद बांक ने बताया कि उनके पास प्लांट लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया था पर कार्यस्थल पर ग्रामीणों के खेत हैं जो कि प्लांट स्थापना के बाद बंजर हो जाएंगे और उसके धुंए से निकलने वाली गैस से ग्राम सहित आसपास का वातावरण प्रदूषित हो जाएगा. लिहाजा इस स्थान पर पंचायत द्वारा ठेकेदार को अनापत्ति देने से इनकार कर दिया गया है.
http://नागिन-3 फेम पर्ल वी पुरी नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार
अब चालू करने की तैयारी चरम पर
अनुविभागीय अधिकारी के स्थगन एवं पंचायत प्रतिनिधियों के विरोध के बावजूद अब उक्त डामर प्लांट शीघ्र ही प्रारंभ होने की कगार पर है. यदि ऐसे तनाव के माहौल में प्लांट चालू किया गया तब ग्रामीणों एवं ठेकेदार के बीच संघर्ष से इनकार नहीं किया जा सकता. बहरहाल, देश भर में पर्यावरण को बचाने रिहायसी क्षेत्रो के आसपास पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर शासन के ठेकेदार ग्राम के आसपास ही खरनाक गैस छोड़ने वाले डामर प्लांट बगैर अनुमति के ही लगाने प्रयासरत हैं. अब देखना होगा कि शासन ग्रामीणों की पर्यावरण हेतु किया जा रहे प्रयासों पर मुहर लगाती है या ठेकेदार द्वारा नियमविरुद्ध लगाए जा रहे डामर प्लांट को सहयोग करती है.
http://पर्यावरण के लिए जल, जंगल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
Volkswagen Polo Comfortline TSI Automatic भारत में लॉन्च, जानिए कीमत https://t.co/4Htixw1iKs
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 5, 2021







