नई दिल्ली. हरियाणा की लोकप्रिय अदाकारा अंजलि राघव का हाल ही में एक नया गाना ‘लंबो घूंघट’ रिलीज हुआ है. गाने में अंजलि राघव के साथ अजय धनकर की जोड़ी है. दोनों के बीच प्यार भरी तकरार लोगों को खूब पसंद आ रही है. गाने में दिखाया गया है कि अजय अंजलि को लंबा घूंघट निकालने के लिए कहते हैं. लेकिन, अंजलि मना करती हैं. दोनों की कैमेस्ट्री बहुत अच्छी लग रही है. हफ्तेभर पहले इस गाने को रिलीज किया गया है और अब तक लाखों से लोग इसे देख चुके हैं.
http://कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस लीना की टूटी सगाई, बोलीं- अब हम साथ नहीं
गाने पर सोशल मीडिया पर अब तक 3060978 व्यूज हो चुके हैं. गाने को फरिस्ता और एके जट्टी ने गाया है. हाल ही में अंजलि राघव का सैड रोमांटिक गाना भी रिलीज हुआ था, जिसका नाम सजनी है. अंजलि राघव ने बेहद ही कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है. लोग उनके गानों को खूब प्यार देते हैं. अंजलि राघव को मोटो गाने से लोकप्रियता मिली है. इस गाने पर 500 मिलियन से अधिक व्यूज हैं. देखिए वीडियो-
http://सपना चौधरी की नशीली आंखों ने मचाया हंगामा, वीडियो ने लूटा फैंस का दिल










