আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस लीना की टूटी सगाई, बोलीं- अब हम साथ नहीं

Published on: June 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस लीना जुमानी की सगाई टूट चुकी है. ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक लीना ने सगाई के 5 साल बाद इस रिश्ते को तोड़ दिया है. दोनों वैसे 1 साल पहले ही अलग हो गए थे, लेकिन अब फाइनली एक्ट्रेस ने सगाई तोड़ दी है. लीना ने अपने इस फैसले की वजह बताते हुए कहा कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था. वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप को कन्फर्म करते हुए लीना ने कहा कि- हां, मैं और राहुल अब साथ नहीं हैं. साल 2014 में हमने सगाई की थी और शादी करना चाहते थे, लेकिन चीजें ठीक नहीं हुईं. मैं इस बारे में नहीं बताना चाहती कि क्या गलत हुआ हमारे बीच. मैं चाहती हूं कि वह जहां भी रहें खुश रहें.

http://CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी ने कहा- छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

दोबारा रिलेशनशिप में आने के सवाल पर लीना ने बताया कि वह अपने लिए पार्टनर देखना चाहेंगी, लेकिन अभी उन्हें कोई जल्दी नहीं है. उन्होंने कहा कि मेरे पैरेंट्स चाहते हैं कि मैं सैटल हो जाऊं, लेकिन मैं अभी अपना सिंगर स्पेस एंजॉय कर रही हूं. हम सभी अभी महामारी से परेशान हैं और अगर कोविड नहीं होता तो मैं जल्दी अपने लिए किसी को देखती. बता दें कि लीना हाल ही में वेब सीरीज Paro में दिखी. ये ओटीटी प्लेटफॉर्म ULLU पर रिलीज हुई. इस वेब सीरीज की कहानी ब्राइड ट्रैफिकिंग पर बेस्ड थी. लीना को एकता कपूर के कुमकुम भाग्य शो से पहचान मिली. इस उन्होंने वैम्प का किरदार निभाया. उनके कैरेक्टर का नाम तनु था. उनके निगेटिव रोल को काफी पसंद किया गया.

http://यह क्रिकेटर अपनी ही ‘बहन’ से करेंगे शादी, यौन शोषण के लग चुके हैं आरोप

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now