नई दिल्ली. कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते CBSE की कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में परीक्षा को लेकर हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक में सीबीएसई के चेयरमैन के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद रहे. बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. कोरोना के बीच बच्चों पर तनाव डालना ठीक नहीं है. बताया जा रहा है कि जब परीक्षाएं होंगी तो उसके बारे में अभिभावक को जानकारी दी जाएगी.
http://यह क्रिकेटर अपनी ही ‘बहन’ से करेंगे शादी, यौन शोषण के लग चुके हैं आरोप
परीक्षा रद्द करने को लेकर विपक्ष लगातार आवाज उठा रहा था. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा को रद्द करने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि पिछली परफॉर्मेंस के आधार पर छात्रों का आकलन किया जाए. केजरीवाल ने कहा था कि पेरेंट्स परेशान हैं. वे नहीं चाहते हैं कि वैक्सीनेशन किए बिना परीक्षा हो. परीक्षा रद्द होने के फैसले का सीएम केजरीवाल ने स्वागत करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है. हम सब बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित थे. बड़ी राहत.
http://कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार
CBSE Board Class XII examinations cancelled pic.twitter.com/8qnwV14JH6
— ANI (@ANI) June 1, 2021









