नई दिल्ली. Ducati ने Multistrada 950 S मोटरसाइकिल को GP White कलर स्कीम में पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था. अब कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च किया है. भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.69 लाख रुपए रखी गई है. इस बाइक में पहले की तरह 937 cc L-ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 9,000 rpm पर 111 bhp का अधिकतम पावर और 7,750 rpm पर 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इसके साथ ही इस इंजन में क्विक शिफ्टर भी दिया गया है. इस बाइक का कुल वजन (कर्ब वेट) 230 किलोग्राम है.
http://वित्त वर्ष 2020-21 में 7.3% गिरी GDP, अंतिम क्वार्टर में 1.6% की ग्रोथ
इस बाइक का टॉप-स्पेक मॉडल है इसमें कई शानदार इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स मिलते हैं. इसमें डुकाटी क्विक शिफ्ट अप एंड डाउन (DQS), डुकाटी कॉर्नरिंग लाइट्स के साथ फुल LED हेडलाइट, क्रूज कंट्रोल, 5-इंच का फुल कलर TFT डिस्प्ले, डुकाटी स्काईहुक सस्पेंशन Evo (DSS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन, हैंड्स फ्री सिस्टम, बैकलिट हैंडलबार कंट्रोल्स और Bosch के कॉर्नरिंग एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें कई और बेहतरीन फीचर्स भी मिलते हैं. इस मोटरसाइकिल में चार राइडिंग मोड्स – स्पोर्ट, टूरिंग, अर्बन और एंड्यूरो दिए जाते हैं. इसके अलावा ग्राहकों को बाइक में स्पोक व्हील्स और एलॉय व्हील्स के बीच चुनने का विकल्प भी दिया जाता है.
http://2021 Triumph बोनेविल बॉबर बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत










