नई दिल्ली. कार्तिक पूर्णिमा के दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 130 रुपए प्रति 10 ग्राम घट गया. एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी. सोने की तरह चांदी का भाव भी गिर गया. चांदी की कीमत 90 रुपये प्रति किलोग्राम कम हो गई. एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में कमजोरी के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 130 रुपए की गिरावट आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव कमजोरी के रुख के साथ क्रमश: 1,453 डॉलर प्रति औंस और 16.81 डॉलर प्रति औंस पर बोले गए. बता दें कि यूएस-चाइना ट्रेड डील में सकारात्मक रुख के चलते सोने की कीमतों में इस महीने गिरावट का दौर देखा जा सकता है.
http://महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू, कैबिनेट की सिफारिश को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 4.2 फीसदी रहने का अनुमान : SBI
नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी करके मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 4.2 फीसदी जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया है. इसके साथ ही वित्त वर्ष 2019-20 के लिए विकास दर का अनुमान 6.1 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है. इसके लिए बैंक ने ऑटोमोबाइल की घटती सेल, एयर ट्रैफिक मूवमेंट में गिरावट, कोर सेक्टर ग्रोथ सुस्त पड़ना और कंस्ट्रक्शन व इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में गिरावट को जिम्मेदार ठहराया है.
http://मंत्री लखमा का विवादास्पद बयान, हेमा मालिनी के गालों से की सड़कों की तुलना










