আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

यह कैसी बोरियत! घर से बिना बताए रायपुर जाने निकलीं 3 किशोरियां, पुलिस ने घर पहुंचाया

Published on: May 30, 2021
---Advertisement---

खरसिया. लॉकडाउन के कारण बच्चे घरों में रहकर अब उबने लगे हैं, न दोस्तों से मिलना, न स्कूल, न पार्क, न खेल का मैदान. बच्चे मोबाइल पर पढ़ाई और गेम्स खेलकर अपना समय गुजार रहे हैं. ऐसे में अभिभावकों को बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वे मोबाइल पर क्या देखते हैं, किनसे मेल मिलाप रखते हैं. किसी गलत संगत में तो नहीं पड़ गए. यदि उनके मन में कोई खीझ है तो उनसे बातचीत कर समाधान का प्रयास करें अन्यथा परिजनों को ही परेशानी होती है. ऐसा एक मामला सामने आया है, जो हमें यह सब सोचने को कह रहा है. चौकी फगुरम क्षेत्र की 3 नाबालिग क्रमश: 13, 14 एवं 15 साल की लड़कियां शुक्रवार 28 मई को घरवालों को बिना बताए रायपुर/बिलासपुर जाने के लिए भरी दोपहर घर से पैदल निकलीं.

http://पैंगोलिन बिक्री करते दो गिरफ्तार, रिमांड पर जेल भेजे गए

रास्ते में 3 लड़कियों को पैदल खरसिया की ओर जाते देख एक वेन चालक ने उन्हें खरसिया तक लिफ्ट दे दिया. तीनों लड़कियां खरसिया पहुंचने के बाद रेल्वे स्टेशन खरसिया पहुंचीं, जहां स्टेशन में बैठकर बिलासपुर-रायपुर की ओर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थीं. उधर, काफी समय तक घर में नहीं दिखने पर लड़कियों के परिजन शाम को चौकी फगुरम जाकर चौकी प्रभारी से मिले और वाक्या बताया. चौकी प्रभारी ने थाना प्रभारी डभरा को सूचित किया. थाना डभरा से उप निरीक्षक गोपाल सतपथी द्वारा चौकी प्रभारी खरसिया को 3 बालिकाओं के लापता होने की जानकारी देते हुए पतासाजी करने कहा गया. चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक नंदकिशोर गौतम ने बालिकाओं के लापता होने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक सोहन यादव के साथ खरसिया क्षेत्र में पतासाजी करने लगे और खरसिया स्टेशन जाकर चेक किए तो तीनों लड़कियां स्टेशन में बेंच पर बैठी मिलीं.

http://धनश्री वर्मा ने ‘बुर्ज खलीफा’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो ने मचाया तहलका

तीनों से नाम, पता पूछकर उन्हें चौकी लाए और बिना बताए घर से खरसिया आने का कारण पूछने पर बड़ी लड़की जो इस वर्ष कक्षा 10वीं में है, ने बताया कि काफी दिनों से घर में बोर हो रहे थे, इसलिए तीनों चचेरी बहन एक साथ बिलासपुर या रायपुर घूमने निकली हैं. चौकी प्रभारी ने समझाया कि बगैर पालकों की जानकारी के कहीं जाना सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है. वहीं चौकी प्रभारी फगुरम तथा थाना डभरा को बालिकाओं के मिलने की जानकारी दी. ऐसे में उपनिरीक्षक सतपथी के साथ बालिका के परिजन खरसिया चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी को साधुवाद देकर लड़कियों को अपने साथ ले गए.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now