আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक्ट्रेस युविका चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज

Published on: May 30, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस युविका चौधरी के खिलाफ हांसी पुलिस ने अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की है. अनुसूचित जाति अधिकार मंच के कार्यकर्ता रजत कलसन ने 26 मई को हांसी की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत को शिकायत की थी कि एक्ट्रेस युविका चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है. इसमें एक्ट्रेस ने अनुसूचित जाति के लिए अपमानजनक व आपत्तिजनक टिप्पणी की हैं. उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस शिकायत के साथ शिकायतकर्ता ने उक्त वीडियो की सीडी भी दी थी. साइबर सेल ने औपचारिक जांच के बाद शुक्रवार को युविका के खिलाफ अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम की धारा 3 (1) (यू) के तहत एफआईआर दर्ज की जो कि गैर जमानती है.

http://रणदीप हुड्डा को UN ने एंबेसडर के पद से हटाया, मायावती पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

कलसन ने बताया कि जल्द ही पुलिस इस मामले में युविका चौधरी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी करेगी, जिसके बाद उनकी संभावित गिरफ्तारी हो सकती है. हालांकि जब यह विवाद शुरू हुआ तो युविका ने माफी भी मांगी थी. युविका ने ट्वीट कर लिखा था- हैलो दोस्तों, मैं नहीं जानती थी कि उस शब्द का क्या मतलब है, जो मैंने अपने वीडियो में इस्तेमाल किया. मैं किसी को आहत नहीं करना चाहती थीं और ना ही किसी को चोट पहुंचाना चाहती थी. मैं सभी से माफी मांगती हूं. उम्मीद है कि आप सभी लोग समझेंगे. सभी को प्यार. बता दें कि युविका चौधरी को फिल्म ‘ओम शांति ओम से जाना जाता है. इसमें उन्होंने डॉली अरोड़ा का रोल किया था. युविका ‘बिग बॉस 9’ का भी हिस्सा रही थीं.

http://मुनमुन दत्ता की मुश्किलें नहीं हो रही कम, जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने पर एक और FIR दर्ज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now