আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रणदीप हुड्डा को UN ने एंबेसडर के पद से हटाया, मायावती पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Published on: May 29, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. रणदीप हुड्डा ने बहुजन समाज पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आपत्तिजनक मजाक किया था. रणदीप हुड्डा के जोक को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आड़े हाथ लिया है. सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की जा रही है. लोगों ने उनके जोक को सेक्सिस्ट और जातिवादी बताया है. अब रणदीप हुड्डा को संयुक्त राष्ट्र की जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण संबंधी संधि (सीएमएस) के राजदूत (एंबेसडर) के पद से हटा दिया है. बता दें कि रणदीप को फरवरी 2020 में तीन साल के लिए राजदूत नियुक्त किया गया था.

http://फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कीमत में कितना हुआ बदलाव

रिपोर्ट के मुताबिक बयान में कहा गया कि वीडियो में रणदीप हुड्डा द्वारा की गई टिप्पणी सीएमएस सचिवालय को आपत्तिजनक लगी. वह सीएमएस सचिवालय या संयुक्त राष्ट्र के मूल्यों को नहीं दर्शाती. हुड्डा अब सीएमएस के राजदूत नहीं हैं. गौरतलब है कि हाल ही में रणदीप हुड्डा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने मायावती नामक महिला का नाम लेते हुए आपत्तिजनक चुटकुला सुनाया है. रणदीप की वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद लोगों में काफी नाराजगी है.

http://ट्रक की टक्कर से पत्रकार की मौत, चालक गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now