আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : चंद्रमा और शनि एक साथ होने से प्रभावित होंगी सभी राशियां, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: May 30, 2021
---Advertisement---

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बन रहा है. सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी आज बन रहा है. शनिवार रात से चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में आ चुका है. इस राशि में पहले से ही शनि स्थित है. चंद्रमा और शनि के एक ही राशि में होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव दिखाई देगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 30 मई रविवार

ज्येष्ठ कृष्ण-पक्ष पंचमी तिथि

मेष : गणेश जी कहते हैं कि आज आपका दिन उत्तम रहेगा. कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी. परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा.

वृष : गणेश जी कहते हैं कि आज आपको अच्छी खबर मिलेगी. धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे. छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें. किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे. काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी. नए रिश्तों के शुरू होने के आसार हैं.

http://अंकित बागबाहरा कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित

मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि आज दूसरे क्या कह रहे हैं इसे सुनें. अधिकारियों से खास पहचान बनेगी. आज दूसरे को दिया हुआ धन मिलेगा. अनावश्यक खर्चों में कटौती करें. कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं. किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग मिलेगा.

कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आज दूसरे लोगों के साथ राजनीति के बाहर रहने की कोशिश करें. मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा. खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है. छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी.

सिंह : गणेश जी कहते हैं कि आज घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी. आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं. व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए. कोर्ट के काम से छुटकारा मिल सकता है. आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे. जोखिम और जमानत के कार्य टालें.

कन्या : गणेश जी कहते हैं कि आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए. किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है. जो ऑनलाइन व्यापार करते हैं, उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए. अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय है.

तुला : गणेश जी कहते हैं कि आज अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की कोशिश करें. इस समय में अपनी किसी हॉबी या हुनर को निखारने का प्रयास करें. कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे. आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा. महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिल सकती है.

http://राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत पोर्टल में 1 जून से होगा पंजीयन

वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि आज नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी. वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा. रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं. व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पहले वरिष्ठों से सलाह जरूर लें.

धनु : गणेश जी कहते हैं कि आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा. ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है. जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश नहीं करें, सतर्क रहें. पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा. विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी.

मकर : गणेश जी कहते हैं कि आज ढेरों बातचीत करेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा. जानकार और वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से न जाने दें. इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है. वित्तीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं. सामाजिक मोर्चे पर किसी की मदद करने की सभी तारीफ करेंगे.

कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि आज आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. परिवार का कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा. उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है. प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन ज्यादा फायदेमंद है. जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें.

मीन : गणेश जी कहते हैं कि आज खुद के लिए समय निकालना बढ़िया रहेगा. आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है. आपकी इनकम अच्छी रहेगी. जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनुचित कार्यों में ध्यान न दें.

http://वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग की विशेष टिप्पणी : मोदी का टूटता तिलिस्म

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now