আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अब बस गरारे से हो सकेगी कोरोना जांच, ICMR ने दी नए RT-PCR टेस्ट को मंजूरी

Published on: May 29, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. अब RT-PCR के लिए स्वाब टेस्ट की जरूरत नहीं होगी. केवल गरारा करने से ही यह जांच पूरी हो सकेगी. नागपुर के नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (NEERI) के वैज्ञानिकों ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) के तहत RT-PCR जांच का नया तरीका खोज निकाला है. इसके जरिए कोई भी व्यक्ति महज तीन घंटों में ही कोविड टेस्ट कर सकेगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि यह तरीका गेमचेंजर साबित हो सकता है.

http://मुनमुन दत्ता की मुश्किलें नहीं हो रही कम, जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने पर एक और FIR दर्ज

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने इसे अनुमति दे दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरी के पर्यावरण वायरोलॉजी सेल के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. कृष्णा खैरनार ने बताया कि सैंपल कलेक्ट करने और उसे प्रोसेस करने का यह तरीका RNA निकालने पर होने वाले खर्च को बचाने के लिए तैयार करेगा. चूंकि यह तरीका सेल्फ सैंपलिंग का है, तो लोग खुद की जांच कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसमें जांच केंद्रों पर कतार या भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है. साथ ही इससे समय की बचत होगी और संक्रमण का खतरा कम होगा. इस तरीके के जरिए वेस्टेज भी कम होगा. आमतौर पर RT-PCR जांच स्वाब के जरिए की जा रही है.

http://UAE में खेले जाएंगे IPL-14 के बचे हुए मैच, सितंबर-अक्टूबर में होगा टूर्नामेंट

इसके तहत व्यक्ति के नाक और गले से सैंपल हासिल किया जाता है. नए ‘सेलाइन गार्गल’ में एक ट्यूब शामिल होगा. व्यक्ति को सेलाइन को अपने मुंह में रखना होगा और 15 सेकंड तक गरारा करना होगा. इसके बाद तरल को ट्यूब में थूक दें और जांच के लिए भेज दें. लैब में जाने के बाद इस सैंपल को नीरी के तैयार विशेष सॉल्युशन में रूम टेम्प्रेचर पर रखा जाएगा. सॉल्युशन के गर्म होने पर RNA टेम्प्लेट तैयार होगी. इस सॉल्युशन को आगे रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलिमेरेज चेन रिएक्शन यानी आरटी-पीसीआर के लिए ले जाया जाएगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now