पिथौरा. बागबाहरा वन परिक्षेत्र में हाथी ने एक और महिला को पटक-पटक कर मार डाला. मृतिका के पति एवं भांजी दूर से ही मूकदर्शक बने हाथी के कारनामे देखते रहे. दूसरी ओर इस संबंध में वन विभाग इन पंक्तियों के लिखे जाने तक कोई भी जानकारी देने तैयार नहीं है. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम धरमपुरा निवासी बिसाहिन बाई (40) अपने पति प्रेमसागर लोहार एवं भांजी खुशबू के साथ शनिवार अलसुबह करीब 3-4 बजे मोटरसाइकिल में बिजराडीह की ओर मनरेगा में काम करने जा रहे थे. इस बीच रास्ते में दो हाथियों से इनका सामना हो गया.
हाथियों को देखते ही अत्यंत हड़बड़ाहट एवमं दहशत में आकर घटनास्थल पर अपनी वाहन वापस लौटाकर भागता तब तक बिसाहिन दोपहिया से गिर पड़ी. बाद एक हाथी अचानक बिसाहिन के पास पहुंच गया और पटक-पटक कर मार डाला. इधर, मृतिका के पति और भांजी घटनास्थल से भाग निकले और कुछ दूरी पर खड़े होकर पत्नी बिसाहिन को हाथी द्वारा पटकते देखकर मूकदर्शक बनकर देखते रहे. घटनास्थल के बारे में बताया जाता है कि यह क्षेत्र बागबाहरा वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 89 एवं 90 का है. तीनों रोजगार गारंटी के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण कार्य किए जाने के सिलसिले में निकले थे इसी दौरान घटना घटित हुई.
http://नहीं रहे कांग्रेस के सशक्त नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक
बचाने के असफल प्रयास
मृतिका बिसाहिन बाई के पति प्रेमसागर ने बताया कि उन्होंने हाथी द्वारा अपनी पत्नी को सूंड से उठाकर पटकते देखा. उसने अपने स्तर पर उसे बचाने के भरपूर प्रयास किया पर हालात ऐसे थे कि वह मूकदर्शक ही बना रहा और अपनी पत्नी की मौत अपनी आंखों से ही देखता रहा. बिसाहिन निःसन्तान थीं. बहरहाल, मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
25 हजार की तात्कालिक सहायता
क्षेत्र के एसडीओ वन एसएस नाविक ने बताया कि प्रभावित परिवार को 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी गई है. शेष राशि जांच के बाद दी जाएगी.
http://रणदीप हुड्डा को UN ने एंबेसडर के पद से हटाया, मायावती पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
हाथी हमला वन विभाग जिम्मेदार
हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के संयोजक राधेलाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रहे हाथियों के हमले से ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल है. ज्ञात हो कि लगातार हो रहे हाथियों के हमले के बाद भी वन विभाग की निष्क्रियता से वन्य प्राणियों से ग्रामीणों की जान हमेशा खतरे में रहती है. वन्य प्राणी लगातार हमले कर रहे हैं. हाथियों के हमले से बचाने के लिए वन अफसरों ने अनेक तरह के प्रयोगों में शासन के करोड़ो फूंक दिए बावजूद हाथी समस्या जस की तस है. खास तौर पर बागबाहरा वन परिक्षेत्र में वन विभाग की लापरवाही के कारण दो तेंदुए की हत्या हो चुकी है. इसके अलावा प्रतिदिन वन अपराध हो रहे हैं. शासन स्तर पर अब हाथियों की दहसत से मुक्ति के लिए कोई ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है.
जावडेकर बोले- साल के अंत तक पूरा हो जाएगा वैक्सीनेशन https://t.co/bWBp06jZ2o
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 28, 2021
ट्रक की टक्कर से पत्रकार की मौत, चालक गिरफ्तार https://t.co/fZhmrKh09E
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 28, 2021
गांवों में स्वच्छता अभियान, कोरोना से बचाव और वैक्सीन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी भाजपा https://t.co/lGmQSHY1xh
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 28, 2021







