रायगढ़. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक ने शनिवार को बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली. इस खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई. डॉ. नायक रायगढ़ के पूर्व विधायक रह चुके हैं. वहीं वर्तमान विधायक प्रकाश नायक के पिता हैं. उन्होंने अपना जीवन बखूबी जिया, छात्र जीवन से प्रोफ़ेसर तक का सफर तय किया. वहीं आरएसएस के सशक्त नेता के रूप में उभरे. बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था. पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था. कोरोना संक्रमण होने के कारण उन्हें रायपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने कोरोना को तो मात दे दी, परंतु नियती के आगे हार गए. पिछले कुछ दिनों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, आज सुबह 10 बजे उनके निधन की खबर आई जिसने सबको स्तब्ध कर दिया.
http://रणदीप हुड्डा को UN ने एंबेसडर के पद से हटाया, मायावती पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता झाडूराम गवेल का निधन
खरसिया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झाडूराम गवेल का निधन शनिवार को उनके पैतृक गांव नवापारा में हो गया. उनके दुखद निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस परिवार सहित अंचल में शोक की लहर व्याप्त हो गई. झाडूराम गवेल अंतिम दिनों तक कांग्रेस के सक्रिय नेता रहे. उन्होंने लंबे समय तक खरसिया जनपद पंचायत की अध्यक्षता की, वहीं अर्जुन सिंह के चुनाव सहित सभी चुनावों का संचालन उन्होंने यह गांव से ही किया. वे स्व. नंदकुमार पटेल के विशेष सहयोगी तथा मार्गदर्शक रहे. उनके पुत्र मनोज गवेल वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष हैं तथा पुत्रवधू नयना गवेल महिला कांग्रेस का सशक्त चेहरा बनकर प्रदेश कांग्रेस की पदाधिकारी हैं.
http://फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कीमत में कितना हुआ बदलाव







