नई दिल्ली. तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL 2021 के दूसरे हाफ में अपनी फॉर्म में लौट सकते हैं. धोनी ने आईपीएल 2021 के पहले हाफ में सात मैचों में केवल 37 रन ही बनाए थे. बायो बबल में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इस महीने की शुरुआत में आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था. चाहर ने कहा कि एक बल्लेबाज एक ही तरीके से 15-20 सालों तक बल्लेबाजी नहीं कर सकता है. अगर किसी भी बल्लेबाज ने पहले नियमित तौर पर क्रिकेट नहीं खेला है तो फिर आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में आकर प्रदर्शन करना आसान नहीं होता है.
http://7 फेरों से पहले दुल्हन की मौत, साली से हुई दूल्हे की शादी
उन्हें खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालने के लिए थोड़ा समय लगता है. उन्होने कहा कि धोनी ने हमेशा फिनिशर का रोल निभाया है, लेकिन जब आप लगातार क्रिकेट ना खेल रहे हों तो फिर और काफी मुश्किल हो जाता है. यहां तक कि 2018 और 2019 के सीजन में भी धोनी भाई ने धीमी शुरूआत की थी, लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ता गया वो लय में आते गए. इसलिए शायद आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में आपको धोनी का बेस्ट देखने को मिले. चाहर ने कहा कि चेन्नई के साथ यह मेरा चौथा साल है और धोनी भाई ने एक स्ट्राइक गेंदबाज के रूप में मुझ पर भरोसा जताया है. यह विश्वास काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह न केवल मुझे प्रेरित करता है बल्कि अन्य को भी.
http://देसी अंदाज में नजर आईं शहनाज, पंजाबी गाने पर किया डांस











