आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से हिंदू पंचांग का तीसरा महीना ज्येष्ठ शुरू हो रहा है. ज्येष्ठा नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. ज्येष्ठा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग आज बन रहा है. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 27 मई गुरुवार
ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा श्रीनारद जयंती
मेष : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन अपने से बड़ों और सज्जन लोगों आदर सत्कार करें. आज आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा और आपको सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप आज सोच-समझकर बोलें. महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरूर शेयर करें. आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे.
वृष : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन आपका भाग्य अच्छा रहेगा. आपका अपने मित्र और परिचितों के साथ अच्छा समय बीतेगा. यह किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए अच्छा समय है. आज आप चतुराई का इस्तेमाल करते हुए कार्य करेंगे और उसमें सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा.
http://फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज कितने बढ़े दाम
मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ मिलेगा. अगर कोर्ट से संबंधित कोई मसला है तो उसमें आपको आज राहत मिलने के आसार हैं. हमेशा अपनी सकारात्मक सोच रखें.
कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन कामकाज में अच्छी सफलता दिलाने वाला है. आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. आज कारोबार में वृद्धि के योग हैं और स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा. आपकी सलाह दूसरों के काम आएगी. आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रूचि रहेगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. धन का निवेश शुभ रहेगा.
सिंह : गणेश जी कहते हैं कि आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको सफलता दिलाएंगे. नई मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में मदद करेगी. आज भाग्य का साथ मिलेगा. काफी लोगों से आज बातचीत होगी. मधुर संबंध बनेंगे. कार्य क्षेत्र में परेशानियां मिलनी संभव हैं. किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है.
कन्या : गणेश जी कहते हैं कि आज आपका व्यवहार बड़ा ही सौम्य रहने वाला है. व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. आप आज कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे और किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा. आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल मिलेंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है.
तुला : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने हर कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा. मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी. आज धन-लाभ होगा. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
http://IMA की पीएम मोदी को चिट्ठी, बाबा रामदेव के खिलाफ देशद्रोह के तहत करें कार्रवाई
वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन बीतेगा. मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आपके मन में अपने गुरूजनों और बड़े-बुजुर्गों के लिए आदर-सत्कार की भावना बढ़ेगी. छात्रों का प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा रहेगा.
धनु : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है. आज आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी लेकिन अचानक खर्च भी बढ़ने वाला है. आज आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे. नौकरी करने वाले लोगों की सीनियर प्रशंसा करेंगे.
मकर : गणेश जी कहते हैं कि बेवजह आज किसी से मन-मुटाव होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी. नौकरी हो या व्यवसाय आज अच्छी सफलता मिलेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. किसी मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य मिलेगा.
कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. आज आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है. परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ मिलेगा. आज का दिन स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है.
मीन : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे. वाणी में मधुरता होगी, जिसके कारण अपने मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध मधुर करेंगे. आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य पूरा होगा. आज भाग्य आपका साथ देगा.
http://कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार के साथ अब तेजी से किए जाएंगे विकास कार्य : भूपेश











