नई दिल्ली. ओड़िशा में साइक्लोन यास का लैंडफॉल हुआ है. जानकारी के मुताबिक ‘यास’ ने बालासोर के दक्षिण में उत्तर ओडिशा तट को पार कर लिया है. इस दौरान अनुमानित हवा की गति 130-140 किमी प्रति घंटे से 155 किमी प्रति घंटा रही. इसी के साथ ओड़िशा मंभ लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी हो गई है. हालांकि अभी ओड़िशा, बंगाल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में यास तूफान के असर को लेकर अलर्ट जारी है. भीषण चक्रवाती तूफान यास के प्रभाव से ओड़िशा-बंगाल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. ओड़िशा के रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया तो वहीं बंगाल में हल्दिया पोर्ट में भी पानी का कहर दिखाई दे रहा है.
http://भारत सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा WhatsApp, कहा- नई नीति प्राइवेसी को खत्म कर देगी
वहीं, चक्रवाती तूफान यास से ओड़िशा के भद्रक और बालासोर में कई घरों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है. तूफान के मद्देनजर कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. ओड़िशा के समंदर में ऊंची लहरें उठ रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार सुबह करीब 9 बजे लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हुई. ओड़िशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) की टीम ने जगतसिंह पुर के पारादीप नगर क्षेत्र में सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाया. मौसम विभाग के निदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात यास ओड़िशा के बालासोर सीमा को पार गर गया. यास कल सुबह झारखंड पहुंचेगा, तब इसके हवा की गति 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे होगी. पिछले 24 घंटों में ओड़िशा में भारी से बेहद भारी बारिश हुई है. उत्तर और तटीय ओड़िशा में आज भारी से बेहद भारी बारिश होने की संभावना है.
http://डॉ. सिंह की औक़ात नापने का सामर्थ्य प्रदेश कांग्रेस में नहीं : संजय
#CycloneYaas is crossing Odisha border, south of Balasore. It'll reach Jharkhand tomorrow morning. It caused heavy to extremely heavy rain in Odisha in past 24 hrs. North Odisha & coastal Odisha expected to receive heavy to extremely heavy rain today: IMD DG Mrutyunjay Mohapatra pic.twitter.com/qaCjzdlU2I
— ANI (@ANI) May 26, 2021









