আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ की औसत पॉजिटिविटी दर घटकर अब 5.64 प्रतिशत, बीते दो महीने में सबसे कम

Published on: May 25, 2021
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है. इस पर नियंत्रण के लिए राज्य शासन द्वारा उठाए जा रहे प्रभावी कदमों से पॉजिविटी दर में दिन-ब-दिन गिरावट आ रही है. अभी प्रदेश की पॉजिटिविटी दर घटकर 5.64 प्रतिशत पर पहुंच गई है. पिछले दो महीने के दौरान यह संक्रमण का सबसे निम्न दर है. पिछली बार 24 मार्च को पॉजिटिविटी दर 5.64 प्रतिशत थी. अभी प्रदेश के 28 में से 25 जिलों में संक्रमण की दर दो प्रतिशत से 8 प्रतिशत के बीच है. बीते 24 मई को कांकेर, नारायणपुर और सुकमा जिले में पॉजिटिविटी दर 2 प्रतिशत रही है.

http://बच्चे की जान बचाने सबसे महंगी दवाई की थी जरूरत, विराट-अनुष्का ने की मदद

दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम और सुकमा में अभी पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत, कोरबा और सरगुजा में 4 प्रतिशत, रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और जशपुर में 5 प्रतिशत, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, मुंगेली, बस्तर और दंतेवाड़ा में 6 प्रतिशत, कोंडागांव में 7 प्रतिशत तथा गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कोरिया और बलरामपुर-रामानुजगंज में 8 प्रतिशत है.

http://पहलवान सुशील कुमार पर गिरी गाज, उत्तर रेलवे ने नौकरी से किया सस्पेंड

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का फोन नंबर जारी

अम्बिकापुर. कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार यास चक्रवात से निपटने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के कक्ष क्रमांक 2 में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. कंट्रोल रूम का फोन नंबर 07774222414 एवं 07774222722 है जो 24 घण्टे सक्रिय रहेगी. यास चक्रवात से प्रभावित कोई भी अपनी समस्या या सूचना इस नंबर पर बता सकते हैं.

http://एक्ट्रेस युविका चौधरी की गिरफ्तारी की उठी मांग, ये है वजह

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now