नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के शाजापुर में भी एक आईएएस अधिकारी का थप्पड़ कांड वीडियो वायरल हो रहा है. शाजापुर ADM मंजूषा विक्रांत राय लॉकडाउन के पालन करवाने के लिए दलबल के साथ सड़क पर निकली और इस दौरान उन्होंने एक दुकानदार को थप्पड़ जड़ दिया. प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कोरोना कर्फ्यू गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए कई दुकानदार अपनी दुकानें खोल रहे हैं. एबी रोड पर चेकिंग के लिए अपने अमले के साथ ADM मंजूषा विक्रांत राय निकली थीं. इसी दौरान दुकानदार अब्दुल हफीज की जूते-चप्पल की दुकान खुली मिल गई. पुलिस जवान दुकान में अंदर घुस गए और उसे डंडा मारकर बाहर निकाला.
http://ब्लैक और वाइट फंगस के बाद अब ‘Yellow Fungus’ ने दी दस्तक
इसी दौरान ADM ने भी अब्दुल को थप्पड़ जड़ दिया. इस दौरान पुलिसकर्मी भी इस दुकानदार को पाइप और लट्ठ दिखाते रहे. बता दें कि मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के शाजापुर की अपर कलेक्टर मंजूषा विक्रांत राय का थप्पड़ मारने का यह वीडियो दो दिन पहले का है. दुकानदार का कहना है कि पुलिसकर्मी ने भी उन्हें लाठी से मारा. दुकानदार ने कहा कि शटर नीचे था, फिर भी पुलिसकर्मियों ने उसे ऊपर खींच लिया. एडीएम ने उन्हें थप्पड़ मारा और पुलिसकर्मी ने भी लाठी से मारा. वहीं, यह वीडियो सरकार के बड़े मंत्रियों तक भी पहुंची है. इस मामले पर कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि- मुझे घटना की जानकारी मिली है. एडीएम ने ठीक से व्यवहार नहीं किया. जरूरत पड़ी तो अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.
http://महिला तहसीलदार की कोरोना से मौत, चार माह की थीं गर्भवती
Madhya Pradesh | I got information about the incident. ADM has not behaved properly. If needed, will take action against the officer: Cabinet Minister Inder Singh Parmar pic.twitter.com/mJj4gvLcn7
— ANI (@ANI) May 24, 2021









