बलौदाबाजार/कसडोल. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान श्री जैन ने कसडोल एवं बिलाईगढ़ विकासखण्ड के कुल 50 प्रभावित गांवों के प्रभारी अधिकारियों से वन-टू-वन बात करते हुए मौजूदा हालात का जायज़ा लिया. उन्होंने बिंदुवार गांवों में संक्रमण की स्थिति, मरीजों के लिए पानी पीने की व्यवस्था, हैंडपंप एवं तालाबों की स्थिति, निगरानी दल के साथ समन्वय, पल्स ऑक्सीमीटर की उपलब्धता, कंटेंटमेंट जोन, होम आइसलोशन में मरीजों को स्वास्थ्य सम्बंधित विषयों पर जानकारी ली. साथ ही कलेक्टर ने सभी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी हालात में गांवों में संक्रमण को बढ़ने नहीं देना है.
http://कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा का साहू समाज ने किया सामाजिक-राजनैतिक बहिष्कार
इसके लिए हम सभी को गांव वालों का अधिक सहयोग लेकर सामूहिक प्रयास से ही संक्रमण को रोकना है. उन्होने गावों में टीकाकरण एवं टेस्टिंग के संबंध में भी जानकारी ली. कलेक्टर श्री जैन ने गांव में बाहर से आने वाले मजदूरों को अनिवार्य रूप से टेस्टिंग एवं क्वारंटाइन सेंटर में रखने के निर्देश दिए. गौरतलब है कि जिले में एक्टिव संक्रमित मरीज के हिसाब से गांवों को तीन श्रेणीयों में विभाजित किया गया है. पहले वह गाँव जहाँ पर 50 से अधिक संक्रमित मरीज एक्टिव हैं. दूसरा वह जहाँ 25 से 50 एक्टिव मरीज है एवं तीसरा वह जहां पर 10 से 25 मरीज हैं. जिन गांवों की समीक्षा की गई उसमें 50 गाँव शामिल थे. जिसमें से विकासखण्ड कसडोल के 29 एवं बिलाईगढ़ के 21 गांव की विस्तृत समीक्षा की गई. वर्तमान स्थिति में कसडोल विकासखण्ड के अंतर्गत 2 ग्राम कौवाताल एवं कुम्हारी अतिसंवेदनशील गांव हैं.
http://PM Kisan : खाते में अब तक नहीं आए 2000 रुपए? इन नंबरों पर करें संपर्क
कुम्हारी में स्थिति भयावह है वहां 100 से अधिक मरीज हैं. संवेदनशील गांव 5 जिसमें पीसीद, छांछी, छऱछेद, गोरधा, मटिया हैं. निम्न संवेदनशील कुल 22 गांव शामिल है. उसी तरह बिलाईगढ़ विकासखंड के अंतर्गत केवल 1 गांव सरसींवा अति संवेदनशील है एवं 8 गाँव संवेदनशील हैं जिसमें टुंड्ररी, सोनाडुला, गगोरी, परसाडीह, छिर्र, झुमका, रायकोना एवं कोसमुण्डा है. निम्न संवेदनशील में 12 गांव शामिल है. इस दौरान पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला, जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी कसडोल एवं बिलाईगढ़ विकासखण्ड से सम्बंधित एसडीएम, एसडीपीओ, सीईओ सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे.
निया शर्मा-अर्जुन बिजलानी का म्यूजिक वीडियो ‘तुम बेवफा हो’ रिलीज https://t.co/a9pu7LEtlm
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 21, 2021







