আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा का साहू समाज ने किया सामाजिक-राजनैतिक बहिष्कार

Published on: May 22, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. जिला साहू संघ महासमुन्द के तत्वावधान में साहू समाज की वर्चुअल बैठक हुई. बैठक में छत्तीसगढ़ साहू संघ प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, अखिल भारतीय तैलिक महासभा के राष्ट्रीय युवाध्यक्ष संदीप साहू, छग प्रदेश संयोजक युवा विंग ओमप्रकाश साहू, भाजयुमो छग प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू सहित महासमुंद जिलाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, परिक्षेत्रों के अध्यक्ष और युवा विंग के पदाधिकारियों के अलावा अनेक बुद्धजीवी बैठक में शामिल हुए. बैठक में ज्वलंत मुद्दा बागबाहरा के कांग्रेस नेता अंकित अग्रवाल उर्फ अंकित बागबाहरा द्वारा सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल करने पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया गया.

http://निया शर्मा-अर्जुन बिजलानी का म्यूजिक वीडियो ‘तुम बेवफा हो’ रिलीज

सामाजिक पदाधिकारियों और युवा विंग के साथियों ने इस पर तीव्र रोष जाहिर करते हुए कहा कि साहू समाज के प्रति अपमानजनक भाषा वाले व्यक्ति का वीडियो बनाकर वायरल करना सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाला कृत्य है. वर्चुअल बैठक में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया और अंकित बागबाहरा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करने विभिन्न थानों में शिकायत पत्र देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया. साथ ही अपशब्दों का प्रयोग करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने का अनुरोध किया. गाली-गलौज कर रहे व्यक्ति की पहचान, वीडियो बनाकर वायरल करने वाले की पहचान करने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से करने का निर्णय लिया गया. यदि इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई नहीं करती है तो उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे. इसके साथ ही सर्वसम्मति से कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा का सामाजिक और राजनीतिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया. युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि सत्तारूढ़ दल आपराधिक कृत्य करने वाले को संरक्षण देता है तो समाज इसे बर्दास्त नहीं करेगा.

http://PM Kisan : खाते में अब तक नहीं आए 2000 रुपए? इन नंबरों पर करें संपर्क

बैठक में तहसील साहू संघ बागबाहरा के अध्यक्ष भेखलाल साहू, तहसील साहू संघ महासमुंद के अध्यक्ष तुलसराम साहू, जिला महामंत्री नोहर दास साहू, सूरमाल परीक्षेत्र क्रमांक 4 अध्यक्ष देवेश साहू, नगर साहू समाज बागबाहरा के अध्यक्ष प्रेम साहू, प्रदेश रचनात्मक प्रकोष्ठ संयोजक धनराज साहू, प्रोफेसर घना राम साहू, युगलकिशोर साहू, भाविक सार्वा, भास्कर साहू, पंकज साव, डॉ लक्ष्मण साहू, तुषार साहू, टिकेश्वर साहू, मिलन साहू, डोला साहू, ढालू राम साहू, एकेश्वर साहू, तेजेश्वर साहू पंकज साव, डॉ तरुण साहू, डॉ देवेंद्र साहू, जितेंद्र साहू, राम नारायण साहू, डॉ राकेश साहू, युवराज साहू, नवीन साहू, गिरधर साहू, अनिल साहू देवेंद्र साहू, राहुल साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे. संचालन युवा जिलाध्यक्ष आनंद साहू मचेवा और स्वागत, आभार ज्ञापन जिलाध्यक्ष धरमदास साहू ने किया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now