आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तथा एकादशी तिथि है. सूर्योदय से सुबह लगभग 10 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. इसके बाद हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग आज बन रहे हैं. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 22 मई शनिवार
वैशाख शुक्ल दशमी एकादशी व्रत
मेष : गणेश जी कहते हैं कि आज आपका भाग्य प्रबल होगा, जिससे काम सुचारू तरीके से होंगे. धन से जुड़ी चीजों में आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी. किसी से शादी की बात चल सकती है. लॉटरी और जुआ से नुकसान होगा. पड़ोसियों के साथ अपने संबंध बनाकर रखें.
वृष : गणेश जी कहते हैं कि आज पूरे दिन शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहेगा. कारोबारियों को नई-नई तरकीब सोचने की जरूरत है. नौकरीपेशा लोगों को बहुत सतर्क रहना चाहिए. विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा.
http://PM Kisan : खाते में अब तक नहीं आए 2000 रुपए? इन नंबरों पर करें संपर्क
मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. काम-काज में बढ़ोतरी के आसार हैं. आमदनी बढ़ाने और खर्चों में कटौती करने पर विचार कर सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे. कोई रुका हुआ कार्य किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद से हल हो सकता है.
कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आज कार्य क्षमता से ज्यादा काम न करें. छोटे कारोबारियों को अच्छा लाभ होगा. उधार संबंधी किसी भी प्रकार के लेन-देन से दूर रहें. बुजुर्गों की जरूरतें पूरी करने की कोशिश करेंगे. किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें. विवाह संबंधित बातें आप की अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ेंगी.
सिंह : गणेश जी कहते हैं कि आज आपको थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिल सकता है. प्रॉपर्टी के मामलों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है. सटीक तर्क से आप आज किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं. किसी बात पर ज्यादा अड़ जाना या जिद करना उचित नहीं है.
कन्या : गणेश जी कहते हैं कि आज आपको नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार में आ रहे उतार-चढ़ाव को दूर करने के लिए आपको अपने पिता की सलाह की जरूरत है. आपको अपना रुका हुआ धन कहीं से मिल सकता है. इच्छित नौकरी मिलने का योग है.
तुला : गणेश जी कहते हैं कि आज आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है. विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. आपको किसी जरूरी कार्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है. परिवार में आज आपको किसी बड़े उत्तरदायित्व को निभाना पड़ सकता है.
http://मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए लॉन्च की सुपर कम्पोस्ट खाद, कीमत 6 रुपए किलो
वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि आज नए काम की रूपरेखा बनेगी. सभी विकल्पों पर विचार करके ही महत्वपूर्ण निर्णय लें. स्त्री वर्ग के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल है. पैसों से संबंधित बातों में प्रगति देखने के लिए और वक्त लगेगा. बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं. जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद के लिए तत्पर रहें.
धनु : गणेश जी कहते हैं कि आज मिलने वाले पैसों को आने वाले समय के लिए बचा कर रखें. नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी. बुजुर्गों की राय को नजरअंदाज न करें. किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें और अकेलेपन से बचें.
मकर : गणेश जी कहते हैं कि आज आप कुछ लोगों को इम्प्रेस कर सकते हैं. महत्वपूर्ण चीजों को खुद संभाले. प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित व्यवसाय में कुछ लाभदायक स्थिति बन सकती है. पारिवारिक सदस्यों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में समय बीतेगा. युवाओं को मेहनत का फल मिलेगा.
कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि आज आपको अपने रुके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी. लाभदाई योजना में पूंजी निवेश का मन बनेगा. पेमेंट का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें. जॉब बदलने या एक्स्ट्रा इनकम के लिए भी विचार कर सकते हैं. बच्चे अपने काम को समय पर करने की कोशिश करेंगे.
मीन : गणेश जी कहते हैं कि आज अपने मन की बातों को अपने मन में ही रखें. प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं. युवा कैरियर को लेकर नया प्लान बना सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.
http://छत्तीसगढ़ की औसत पॉजिटिविटी दर अब 8 प्रतिशत पहुंची











