रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए जा रहे गोबर से निर्मित उच्च जैविक गुणों से भरपूर सुपर कम्पोस्ट खाद को राज्य के किसानों के लिए लॉन्च किया. किसानों को रियायती दर पर उच्च जैविक विशेषताओं वाली सुपर कम्पोस्ट खाद सहकारी समितियों में 02 किलो, 05 किलो और 30 किलो के बैग में मिलेगी. जिसका न्यूनतम मूल्य 6 रुपए किलो है. गौठानों में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ अब सुपर कम्पोस्ट खाद का भी उत्पादन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 3 करोड़ 06 लाख रुपए की लाभांश राशि का भी अंतरण किया.
http://छत्तीसगढ़ की औसत पॉजिटिविटी दर अब 8 प्रतिशत पहुंची
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में पशुधन संरक्षण, ग्रामीणों, पशुपालकों और किसानों को अतिरिक्त आय के साथ-साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 जुलाई 2020 को गोधन न्याय योजना की शुरूआत की गई. इस योजना के तहत् गौठानों में 2 रुपए किलो की दर से गोबर क्रय कर महिला समूहों के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य उत्पाद तैयार करने के शुरूआत की गई. राज्य में निर्मित 5586 गौठानों में अब तक 47.65 लाख क्विंटल गोबर क्रय किया जा चुका है, जिसके एवज में गोबर विक्रेताओं को 95 करोड़ 31 लाख रुपए भुगतान किए गए हैं. गौठानों में अब तक 2 लाख 26 हजार 316 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद का उत्पादन तथा एक लाख 21 हजार 172 क्विंटल खाद का विक्रय किसानों एवं शासकीय विभागों को किया गया है. गौठानों में अब महिला स्व सहायता समूहों द्वारा सुपर कम्पोस्ट खाद भी तैयार की जाने लगी है.
http://रोने की आ रही थी आवाज… राहगीरों ने पास जाकर देखा तो झाड़ियों के बीच पड़ी थी दूधमुंही बच्ची







