আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रोने की आ रही थी आवाज… राहगीरों ने पास जाकर देखा तो झाड़ियों के बीच पड़ी थी दूधमुंही बच्ची

Published on: May 21, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. ‘जाको राखे सईया मार सके ना कोय’ की कहावत आज एक बार फिर चरितार्थ हुई है. बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में स्थित बिहारी ढाबा के आगे स्थित तिवारी ढाबा के विपरीत दिशा में एक पेड़ के नीचे छोटी-छोटी झाड़ियों के बीच एक नवजात बच्ची मिली. राहगीरों की सूचना पर पेट्रोलिंग पार्टी तत्काल घटनास्थल पहुंची और नवजात को बसना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जानकारी के अनुसार आज सुबह अज्ञात ने दो सप्ताह की बच्ची को निर्वस्त्र रोते-बिलखते छोड़ गई. सुबह उसके रोने की आवाज सुनकर कुछ राहगीरों ने झाड़ी के अंदर जाकर देखा तो करीब 2 सप्ताह की नवजात मासूम कन्या रो रही थी. राहगीरों ने हाईवे पेट्रोलिंग कर्मियों को बताया.

http://सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान मालकिन समेत महिला-पुरुष गिरफ्तार

बाद तत्काल ही वे घटनास्थल पहुंच गए और नवजात को बसना अस्पताल पहुंचाकर उसका उपचार करा बसना पुलिस के सुपुर्द कर दिया. डॉक्टरो के अनुसार उक्त नवजात की उम्र लगभग 20 दिन होगी. बसना पुलिस ने मीडिया को बताया कि उक्त बच्ची को बसना स्वास्थ्य केंद्र से महासमुंद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है. बहरहाल, बसना पुलिस उक्त घटना को अंजाम देने वाली अज्ञात मां की तलाश में जुट गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि राहगीरों ने उक्त बच्ची को नहीं देखा होता तो आवारा घूमने वाले कुत्ते उसे नोंच लेते या उस पर चढ़ी चींटियां ही उसे अपना शिकार बना सकती थी. बहरहाल, अभी बसना स्वास्थ्य विभाग की महिला कार्यकर्ता एवं डॉक्टर की निगरानी में नवजात को जिला अस्पताल महासमुंद भेज दिया गया है.

http://न्याय योजना की पहली किस्त किसानों के खाते में अंतरित, गोबर खरीदी की 7.17 करोड़ भी जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now